लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Test : भारत में बनी कोरोना वायरस के टेस्ट के लिए किट, ढाई घंटे में देगी रिपोर्ट, जानें कीमत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 25, 2020 11:35 IST

अब कम से कम समय में अधिक से अधिक मामलों की जांच की जा सकेगी।

Open in App

Coronavirus test kit : पुणे की मॉलेकुलर डायग्नोस्टिक्स कंपनी माय लैब डिस्कवरी सोल्यूशन ने 6 सप्ताह के रिकॉर्ड समय में कोरोना वायरस या कोविड-19 के लिए पहली टेस्ट किट तैयार की है। इसे सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (सीडीएससीओ) की मंजूरी मिली है। किट का नाम है माय लैब पैथोडिटेक्ट कोविड-19 किट यह एकमात्र कंपनी है जो आईसीएमआर के मापदंडों पर खरी उतरी है। 

कंपनी के प्रबंध निदेशक हसमुख रावल ने 'लोकमत समाचार' के साथ बातचीत में कहा कि मेक इन इंडिया पर जोर देने के साथ ही केंद्र व राज्य सरकारों से मिले सहयोग से किट को विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइडलाइन के मुताबिक विकसित किया गया है, वह भी रिकॉर्ड समय में। 

माय लैब के कार्यकारी निदेशक शैलेंद्र कवाड़े ने कहा कि अब तक किए गए कुल परीक्षण के मुताबिक इस समय भारत की प्रति लाख लोगों की जनसंख्या में रैंक काफी कम 6.8 है। जबकि दक्षिण कोरिया व सिंगापुर में यह अधिक है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने जर्मनी से पूरे देश में सामने आ रहे मामलों की जांच के लिए कीट मंगवाई है। 

2.5 घंटे में आएगी रिपोर्ट

विदेशी किट पर निर्भरता के बीच विमानों की आवाजाही बंद होने से आपूर्ति में बाधा निर्माण हो गई। स्वदेश में तैयार किट को मंजूरी मिलने से यह दिक्कत खत्म हो जाएगी। बॉक्स कम समय लगेगा इस किट को स्थानीय स्तर पर बनाने से लागत दर एक चौथाई तक घट जाएगी। साथ ही जांच के समय में भी भारी कमी आएगी। इस समय अब तक 7 घंटे लगते हैं। अब कुल 2.5 घंटे लगेंगे। कम से कम समय में अधिक से अधिक मामलों की जांच की जा सकेगी। बताया जा रहा है कि इसकी कीमत पांच सौ रुपये रखी गई है। 

देश में कोरोना वायरस के मामले हुए 562

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर बुधवार को 562 हो गए जबकि मृतकों में एक व्यक्ति के वायरस से संक्रमित नहीं होने का पता चलने के बाद मरने वालों की संशोधित संख्या कम होकर नौ हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार सुबह जारी ताजा आंकड़ों में बताया कि दिल्ली में जिस दूसरे व्यक्ति की मौत हुई थी, वह कोविड-19 से संक्रमित नहीं था इसलिए भारत में मृतक संख्या कम होकर नौ हो गई है। कोरोना वायरस के कारण महाराष्ट्र (दो), बिहार, कर्नाटक, गुजरात, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में अब तक नौ लोगों की मौत हुई है।

512 लोगों का चल रहा है उपचार

आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस से पीड़ित 512 लोगों का अभी उपचार चल रहा है जबकि 41 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई या वे देश से बाहर चले गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस आंकड़े में 43 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कोविड 19 के सर्वाधिक मामले अभी तक केरल में सामने आए हैं। केरल में 109 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं जिनमें आठ विदेशी नागरिक हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 101 मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें तीन विदेशी नागरिक हैं।

कर्नाटक में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 41 हुई

कर्नाटक में कोरोना वायरस के मरीजों के 41 मामले सामने आए हैं जबकि तेलंगाना में 10 विदेशियों समेत 35 लोग संक्रमित हैं। उत्तर प्रदेश में एक विदेशी नागरिक समेत 35 लोग संक्रमित हैं। गुजरात में एक विदेशी समेत 33 लोग संक्रमित पाए गए हैं जबकि राजस्थान में यह संख्या बढ़कर 32 हो गई है जिनमें दो विदेशी हैं।

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले की संख्या बढ़कर 31

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले की संख्या बढ़कर 31 हो गई है जिनमें एक विदेशी नागरिक शामिल है। हरियाणा में 28 मामले सामने आए हैं जिनमें 14 संक्रमित लोग विदेशी हैं जबकि पंजाब में 29 लोग इससे संक्रमित हैं। लद्दाख में 13 और तमिलनाडु में दो विदेशियों समेत 18 मामले दर्ज किए गए हैं पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश में नौ-नौ लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर में अभी तक सात-सात मामले सामने आए हैं।

उत्तराखंड में एक विदेशी नागरिक समेत चार लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और बिहार में तीन-तीन मामले और ओडिशा में दो मामले सामने आए हैं। पुडुचेरी, मणिपुर और छत्तीसगढ़ में एक-एक मामला सामने आया है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में मंगलवार आधी रात से 21 दिन के लॉकडाउन (बंद) की घोषणा की है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामेडिकल ट्रीटमेंटमेडिकल किटहेल्थ टिप्सलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब