लाइव न्यूज़ :

Covid-19: फेलुदा पेपर स्ट्रिप जांच के लिए आईसीएमआर ने जारी किये परामर्श

By भाषा | Updated: October 23, 2020 13:52 IST

सरकारी या निजी प्रयोगशालाएं इस नई जांच तकनीक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयह जांच सीआरआईएसपीआर-सीएस9 तकनीक पर आधारित हैइस जांच के बाद आरटी-पीसीआर जांच की जरूरत नहीं इसे आईजीआईबी ने तैयार किया है

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने देश में निर्मित फेलुदा पेपर स्ट्रिप जांच पर परामर्श जारी की है, यह सार्स-सीओवी-2 पहचान के लिए सीआरआईएसपीआर-सीएस9 तकनीक पर आधारित है।

फेलुदा पेपर स्ट्रिप जांच क्या है?

इस जांच में सीआरआईएसपीआर-जीन इंजीनियरिंग से जुड़ी आधुनिक तकनीक का सहारा लिया गया है जो सार्स-सीओवी-2 के जीन से जुड़े तत्व की पहचान एक घंटे के भीतर कर लेता है।

आईसीएमआर की ओर से जारी परामर्श में बताया गया है कि इसके उत्पादकों का दावा है कि इस जांच में अगर व्यक्ति के संक्रमित या संक्रमित नहीं होने की पुष्टि होती है तो उसके बाद आरटी-पीसीआर जांच की जरूरत नहीं है।

इसे ‘वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद’ (सीएसआईआर) के ‘जिनोमिकी और समवेत जीव विज्ञान संस्थान’ (आईजीआईबी), दिल्ली ने तैयार किया है। इसका सत्यापन नेशनल सेंटर फॉर बायोलोजिकल साइंसेज और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च ने किया है।

डीजीसीआई से मिली मंजूरी

इस जांच को देश में करने की अनुमति भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीजीसीआई) ने दी है। आईसीएमआर ने एक बयान में बताया कि इस जांच में सार्स-सीओवी-2 वायरस की पहचान की जाती है और जांच करने के लिए क्यूपीसीआर मशीन की जगह थर्मल साइक्लर का इस्तेमाल होता है।

इस जांच के बाद आरटी-पीसीआर जांच की जरूरत नहीं

परामर्श में बताया गया है कि इस जांच के बाद संक्रमण की पुष्टि के लिए आरटी-पीसीआर जांच की जरूरत नहीं है। सार्स-सीओवी-2 आरटी-पीसीआर जांच करने की मंजूरी जिन सरकारी या निजी प्रयोगशालाओं को मिली हुई है, वे इस नई जांच तकनीक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके लिए अलग से मंजूरी की जरूरत नहीं है। जांच से जुड़े सभी आंकड़े उसी समय आईसीएमआर कोविड-19 वेब पोर्टल पर अपलोड किये जाने चाहिए। 

भारत में कोविड-19 मामले 77 लाख पार

भारत में कोविड-19 के मामले बढ़कर 77,61,312 हो गए। साथ ही देश में ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 69 लाख के पार हो गई है। इस महामारी में मरने वालों की संख्या 1,17,306 हो गई। कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7 लाख से नीचे है।

देश में कोविड-19 के 6,95,509 इलाजरत मरीज हैं, जो कुल मामलों का 8.96 प्रतिशत है। देश में कुल 69,48,497 लोगों ने अब तक इस बीमारी से निजात पाई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर अब 89.53 प्रतिशत तक हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.51 प्रतिशत है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब