लाइव न्यूज़ :

COVID-19 symptoms: इन 8 लक्षणों से समझें आपको हो गया है कोरोना, बस तुरंत जाकर जांच करा लें

By उस्मान | Updated: April 8, 2021 12:37 IST

कोरोना के इन लक्षणों पर नजर रखें और तुरंत जांच कराएं

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के इन लक्षणों पर नजर रखें और तुरंत जांच कराएं अब बदल रहे हैं कोरोना के लक्षणखांसी या बुखार के भरोसे न रहे

कोरोना वायरस भारत और दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहा है। दुनियाभर में मरने वालों का आंकड़ा 3 मिलियन पार कर गया है। बेशक कोरोना के खिलाफ टीकाकरण शुरू हो गया है लेकिन टीका लगवाने वाले लोग भी संक्रमित हो रहे हैं। 

कोरोना के नए रूप आने के बाद लक्षणों की संख्या भी बढ़ने लगी है। अब सिर्फ बुखार या खांसी इसके लक्षण नहीं रहे गए हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि बेशक यह सांस की बीमारी है लेकिन इससे शरीर के किसी भी अंग पर प्रभाव पड़ सकता है। 

दुखद यह है कि कई मामलों में कोरोना के कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। यही वजह है कि ऐसे लोग तेजी से वायरस फैला रहे हैं। यही वजह है कि टेस्ट कराना है कोरोना की पहचान का सबसे बेहतर तरीका है। हालांकि कुछ लक्षणों को देखकर आप कोरोना का अंदाजा लगा सकते हैं और आपको कन्फर्म करने के लिए तुरंत टेस्ट कराना चाहिए। 

आंखों का लाल होनालाल आंख होना आमतौर पर कंजंक्टिवाइटिस का लक्षण है। लेकिन अब कोरोना के मामले भी यह लक्षण देखा जा सकता है। कोरोना के कई मामलों में मरीजों में यह लक्षण देखा जा रहा है। कोरोना में लाल आंखें जो अन्य वायरल संक्रमणों से अलग होती हैं। इसमें आंख लाल होने के साथ आपको बुखार या सिरदर्द हो सकता है।

ब्रेन फ़ॉगकोरोना सीधे रूप से दिमाग को प्रभावित कर रहा है। कुछ लोग स्मृति हानि और नियमित कार्यों को पूरा करने में कठिनाई का अनुभव करते हैं। भ्रम, असंतुलन, ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई या चीजों को याद रखने में कठिनाई का अनुभव करना भी कोरोना की जटिलता हो सकती है। बिना किसी वजह ध्यान केंद्रित करने में असमर्थ होना, रोजमर्रा के सरल कार्य नहीं कर पाना कोरोना की वजह से हो सकता है।

असामान्य अलग तरह की खांसी खांसी कोरोना संक्रमण के सबसे प्रमुख लक्षणों में से एक है क्योंकि वायरस को मुख्य रूप से ऊपरी श्वसन पथ पर हमला करता है। 'सूखी' खांसी अधिक आम है। कोरोना के मामले में लगातार खांसी आना, खांसी में अलग तरह की आवाज आना और नियंत्रित करने के लिए कठिन होना कोरोना के लक्षण हो सकते हैं। यह एक सुस्त लक्षण भी हो सकता है जो हफ्तों या कुछ महीनों तकरह सकता है।

तेज बुखारजबकि बुखार सभी कोरोना मामलों में एक प्रमुख संकेत नहीं है लेकिन कोरोना के कुछ मामलों में तापमान 99-103 डिग्री फ़ारेनहाइट के बीच रह सकता है। कोरोना के मामले बुखार का उतर-चढ़ सकता है और 4-5 दिनों से अधिक समय तक बना रह सकता है। अधिक संभावना है कि ठंड और कंपकंपी भी हो।

अचानक गंध, स्वाद या हानि  अब देखा जा रहा है, कुछ लोग अन्य क्लासिक लक्षणों से पहले गंध, स्वाद या हानि जैसे लक्षणों का सामना कर रहे हैं। डॉक्टरों ने अब रोगियों को बिगड़ा हुआ स्वाद या गंध की भावना खत्म होने की चेतावनी दी है। यदि आपको ऐसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो आपको तुरंत जांच करानी चाहिए।

सांस लेने में कठिनाईसांस लेने में कठिनाई, सांस की तकलीफ वायरल संक्रमण से जुड़ी सामान्य जटिलता है। इससे पीड़ित होना भी एक संकेत हो सकता है कि आपको कोरोना हो। इसे Dyspnea के रूप में जाना जाता है। इसमें सीने में अचानक जकड़न, धड़कन और तेजी से सांस जैसे लक्षण हो सकते हैं। बुजुर्गों में अधिक आम है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम