लाइव न्यूज़ :

COVID-19: कोरोना का एक मरीज 400 लोगों को कर सकता है संक्रमित, जानिये वायरस से बचने के 3 उपाय

By उस्मान | Updated: April 6, 2021 09:16 IST

कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है और बताया जा रहा है कि यह पिछले साल से ज्यादा तबाही मचा सकता है

Open in App
ठळक मुद्देखतरनाक होकर लौटा कोरोना वायरसएक दिन में ने मामलों की संख्या एक लाख के पासलक्षण नहीं दिखने से तेजी से फैल रहा है वायरस

कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। दूसरी लहर में रोजाना नए मामलों की संख्या एक लाख के करीब पहुंच गई है। इस बीच महाराष्ट्र के कोविड-19 टास्क फोर्स के प्रमुख ने कहा कि कोरोना से संक्रमित एक व्यक्ति 400 अन्य लोगों को संक्रमित कर सकता है। 

कोरोना से बचने के उपाय

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि इस प्रकार कोरोना वायरस से बचने का तरीका मास्क पहनना, स्वच्छता बनाए रखना और सामाजिक दूरी बनाये रखना जैसे नियमों का पालन करना जरूरी है। यह नियम सभी पर लागू होते हैं, चाहे आपने टीका लगवा लिया हो या नहीं।

कोरोना के लक्षण सभी लोगों में नजर नहीं आते हैं। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति मास्क नहीं पहनता और अन्य सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन नहीं करता है, तो वो इसे फैलाना जारी रख सकता है। 

टीका लगने के बाद भी मास्क पहनना जरूरी

टीका लगने के बाद भी मास्क पहनना और सभी दिशानिर्देशों का पालन करना जरूरी है क्योंकि टीका वायरस के खिलाफ 100 प्रतिशत सुरक्षा का वादा नहीं करता है। टीका लगने के बाद भी कोई संक्रमित हो सकता है, लेकिन संक्रमण ऐसे मामलों में घातक नहीं होगा। इस प्रकार, वैक्सीन आपको वायरस से नहीं बचा सकती है लेकिन गंभीर दुष्प्रभावों से बचा सकती है।

कोरोना ने तोड़े रिकॉर्डकोरोना की दूसरी लहर ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले चौबीस घंटे में कोरोना के 1,03,844 नए मामले सामने आए जो अबतक का रिकॉर्ड है। भारत अमेरिका के बाद दूसरा देश बन गया है जहां एक दिन में कोविड-19 के एक लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इस दौरान 477 लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है। ऐसा लगातार पांचवां दिन है जब 400 से ज्यादा लोगों को कोरोना की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी है।

कोरोना के सबसे ज्यादा मामले 17 सितंबर 2020 को आए थे, तब एक दिन में कोरोना से 98,795 लोग संक्रमित होने का रिकॉर्ड बना था। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा है कि फिलहाल संक्रमण 6.8 फीसदी की गति से ग्रोथ कर रहा है, पिछले साल इसकी ग्रोथ 5.5 फीसदी थी। फिलहाल स्थिति गंभीर है लोग सतर्कता बरतें और कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उचित व्यवहार करें।

महाराष्ट्र में बेकाबू होते कोरोना संक्रमण से राज्य में इतने नए केस आए कि अबतक के सारे रेकॉर्ड टूट गए। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के 57,074 नए केस सामने आए हैं, जो किसी भी एक दिन में अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। मध्य प्रदेश सरकार ने महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से लगने वाली अपनी सीमाओं को सील करने का फैसला किया है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम