लाइव न्यूज़ :

COVID-19 prevention: टीका लगवाने के बाद कोरोना संक्रमण से कैसे बचें ? CDC ने बताए 5 सरल उपाय

By उस्मान | Updated: June 25, 2021 08:44 IST

टीका लगवाने के बाद भी हो रहा है कोरोना, जानिये कैसे करें अपनी और परिवार की सुरक्षा

Open in App
ठळक मुद्देटीका लगवाने के बाद भी हो रहा है कोरोना, जानिये कैसे करें अपनी और परिवार की सुरक्षाकोरोना नियमों का पालन करना न छोड़ें विदेश यात्रा करने से बचें, संक्रमण का खतरा

कोरोना वायरस का प्रकोप थोड़ा कम जरूर हुआ है लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। बेशक कोरोना के खिलाफ टीकाकरण शुरू हो गया है लेकिन वैक्सीन लगवाने वाले भी इन्फेक्ट हो रहे हैं। याद रहे कि टीका आपको एक सुरक्षा प्रदान कर सकता है और गंभीर संक्रमण व अस्पताल में भर्ती होने से बचा सकता है लेकिन यह वायरस से आपको नहीं बचा सकता। 

रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने नए दिशा-निर्देश जारी किए, जिसमें बताया गया कि कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण के बाद लोग क्या कर सकते हैं और क्या नहीं।

भीड़ में जाने से बचेंसीडीसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार, सार्वजनिक स्थान जैसे रेस्तरां, बार, जिम में संक्रमित होने की संभावना टीका मिलने के बाद बहुत कम होती है। हालांकि, उसने टीका लगवा चुके और जिन्होंने नहीं लगवाया दोनों तरह के व्यक्तियों को भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों से बचने और सार्वजनिक और बड़ी सभाओं में सभी सावधानी बरतने की सलाह दी है। 

सबको लगवाएं वैक्सीनसीडीसी दिशानिर्देशों के अनुसार, यदि आप और आपके माता-पिता या दोस्तों सहित आपके प्रियजनों को पूरी तरह से टीका लग गया है, तो बिना मास्क या सामाजिक दूरी के छोटे घर के अंदर या बाहर इकट्ठा होना पूरी तरह से सुरक्षित है।

दूरी का रखें ध्यानयह देखते हुए कि बिना टीकाकरण वाले लोग एक ही घर और परिवार से हैं और उन्हें गंभीर कोरोना का कोई जोखिम कारक नहीं हैं, पूरी तरह से टीकाकरण वाले लोग उनसे मिल सकते हैं। हालांकि, ऐसी परिस्थितियों में भी आपको दूरी और मास्क का ध्यान रखना चाहिए।

विदेश यात्राओं से बचेंसीडीसी दिशानिर्देश बताते हैं कि पूरी तरह से टीकाकरण वाले लोग यात्रा कर सकते हैं, बशर्ते कि वे सभी एहतियाती उपाय करें। विशेषज्ञों का मानना है कि यात्रा करते समय उन लोगों के लिए जोखिम कम होता है जो पूरी तरह से टीका लगवा चुके हैं। हालांकि कई देशों में यात्रा करना अत्यधिक जोखिम भरा हो सकता है, खासकर जब हर रोज नए संस्करण सामने आ रहे हों।

बच्चों का रखें विशेष ध्यानभारत में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए कोई टीकाकरण नहीं है। सीडीसी दिशानिर्देशों में कहा गया है कि टीका लगाए गए लोग बिना किसी मास्क या सामाजिक दूरी के घर के अंदर बिना टीकाकरण वाले लोगों से मिल सकते हैं। बच्चों में गंभीर लक्षण विकसित होने की संभावना कम होती है, सीडीसी के अनुसार, टीकाकरण वाले माता-पिता के लिए उनके संपर्क में आना सुरक्षित है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब