लाइव न्यूज़ :

COVID-19: दुनिया में 3 करोड़ लोग कोरोना की चपेट में, 9.45 लाख की मौत, वायरस को रोकने के लिए करें ये 5 काम

By उस्मान | Updated: September 17, 2020 10:20 IST

Covid-19 prevention tips: दुनियाभर में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 10 लाख होने वाली है, भारत संक्रमितों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर है

Open in App
ठळक मुद्देअब तक 30,036,868 लोग कोरोना से संक्रमितदुनियाभर में कोरोना से 945,092 लोगों की मौतकुल संक्रमितों में से 21,804,030 लोग ठीक

कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। चीन से निकली इस महामारी की चपेट में अब तक 30,036,868 लोग आ गए हैं और 945,092 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि कुल संक्रमितों में से 21,804,030 लोग ठीक भी हुए हैं। 

कोरोना का सबसे ज्यादा असर अमेरिका में हुआ है। यहां संक्रमितों की संख्या 6,828,301 हो गई है जबकि 201,348 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश भारत है। यहां संक्रमितों की संख्या 5,118,253 हो गई है और 83,230 लोगों की मौत हुई है। 

इसके बाद ब्राजील (4,421,686) और रूस (1,079,519) मामलों के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। इसके बाद पेरू 744,400 मामलों के साथ पांचवें स्थान पर है। कोरोना से लगभग 213 देश प्रभावित हैं। 

कोरोना का अभी तक कोई स्थायी इलाज नहीं मिला है। हालांकि कई वैक्सीन का ट्रायल अंतिम चरण में है। लेकिन दावा किया जा रहा है कि इसक टीका अगले साल तक ही लोगों के लिए उपलब्ध हो सकेगा। 

 इस बीच पूरी दुनिया को इस जानलेवा बीमारी के मुंह में धकेलने वाले चीन ने कोरोना वायरस की रोकथाम और नियंत्रण के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किये हैं। आयोग ने इनमें कई बदलाव किये हैं। चलिए जानते हैं कि चीन के नए दिशा-निर्देश क्या-क्या हैं। 

सोशल डिस्टेंसिंग है जरूरी नेनाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने चीन ने अपने नए दिशा-निर्देशों में कहा है कि कोरोना वायरस का संक्रमण मुख्य रूप से श्वसन बूंदों और निकट संपर्क के माध्यम से फैलता है। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए लोगों को इसका सख्ती से पालन करना चाहिए। 

दूषित वस्तुओं या वातावरण से बचेंनए दिशा निर्देशों में कहा गया है कि संक्रमण के जोखिम तब होते हैं जब लोग कुछ विशेष परिस्थितियों में दूषित वस्तुओं या वातावरण के संपर्क में आते हैं। चीन से आयोग ने लोगों से दूषित वस्तुओं को छूने और वातावरण से बचने की सलाह दी है। 

यात्रा करने वालों को 7 दिनों के आइसोलेशन की सलाहआयोग के दिशा-निर्देशों के नवीनतम संस्करण के अनुसार, यात्रा करने वाले लोगों को कम से कम 7 दिनों तक आइसोलेशन में रहना चाहिए। इससे कोरोना को फैलने से रोकने में मदद मिल सकती है।  

क्वारंटाइन के बाद भी टेस्ट जरूरीआयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, यात्रियों को क्वारंटाइन की अवधि पूरी करने के बाद कोरोना की जांच करानी चाहिए। ऐसा करने से कोरोना को फैलने से रोकने में मदद मिल सकती है।  

नेगेटिव रिजल्ट के बाद भी घर पर रहेआयोग की सलाह है कि रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद भी व्यक्ति को ओने घर में 7 दिनों के लिए अलग रहना चाहिए। इससे कोरोना के लक्षणों को फैलने से रोका जा सकता है।  

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 97894 नए मामले

कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। केंद्र व राज्य सरकारों की लाख कोशिशों के बावजूद भी प्रकोप थमता नजर नहीं आ रहा है। देश में कोरोना के मरीज 51 लाख से पार हो गए हैं। इस बीच देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के  97,894 नए मामले सामने आए। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 1132 मरीजों की मौत हुई है। अबतक  5118,254 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमे से 1009976 सक्रिय मामले हैं और 4025080 लाख ठीक हो गए हैं, जिन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, 83198 मरीजों की मौत हो चुकी है।

कोविड-19 के उच्च स्तरीय देशव्यापी जांच के माध्यम से समय पर निदान ने उपचार के लिये संक्रमित मरीजों को पृथक-वास में भेजने तथा अस्पताल में भर्ती कराने के लिये बेहतर अवसर प्रदान किया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाचीनमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?