लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना वायरस से दुनियाभर में अब तक 2,858 की मौत, 56 देशों के 83,381 लोग पीड़ित

By उस्मान | Updated: February 28, 2020 12:00 IST

Coronavirus outbreak latest updates: चीन के बाद दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 2,022 हो गई

Open in App

चीन के घातक कोरोना वायरस से दुनियाभर में अब तक 2,858 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से सबसे ज्यादा चीन में 2,788 मौत हुई हैं। इसके बाद इरान में 26, इटली में 17 और साउथ कोरिया में 13 लोगों की मौत हुई है। दुनियाभर में 56 देशों के कुल 83,381 लोग अभी भी इस वायरस की चपेट में हैं। 

नाइजीरिया में कोरोना वायरस के पहले मामले की पुष्टि उप सहारा अफ्रीका में नाइजीरिया ने कोरोना वायरस के पहले मामले की शुक्रवार को पुष्टि की। स्वास्थ्य मंत्री ओसागी एहनाइर ने ट्विटर पर एक बयान में कहा, “यह मामला इतालवी नागरिक का है जो नाइजीरिया में काम करता है और 25 फरवरी को इटली के मिलान से नाइजीरिया के लागोस लौटा था।” 

उन्होंने कहा, “मरीज की हालत स्थिर बनी हुई है और उसमें कोई गंभीर लक्षण नहीं देखने को मिले हैं। लागोस के याबा में संक्रामक रोगों के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।”नाइजीरिया में इससे पहले पूरे अफ्रीका में वायरस के दो मामले सामने आए थे- एक मिस्र से और दूसरा अल्जीरिया से। चीन के साथ द्वीप के करीबी आर्थिक संबंधों के चलते इन मामलों ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी थी। 

नीदरलैंड में भी कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आयानीदरलैंड में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया। उत्तरी इटली की यात्रा करने वाले एक मरीज के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उत्तरी इटली यूरोप में कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है। 

नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पब्लिक हेल्थ एंड एनवायरमेंट ने बताया कि इस मरीज के ‘‘करीबी संपर्क’’ में रहने लोगों की जांच की गई है और मरीज को दक्षिण टिलबर्ग शहर के एक अस्पताल में अलग रखा गया है। संस्थान ने देश में सभी को सावधानी बरतने की सलाह दी है ताकि संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके। 

प्रधानमंत्री मार्क रुट ने टि्वटर पर कहा, ‘‘मैं इससे निपटने के लिए कदम उठाने को लेकर ब्रूनो ब्रुइंस (स्वास्थ्य मंत्री), अन्य के सीधे संपर्क में हूं।’’ उन्होंने उम्मीद जताई कि मरीज जल्द ही स्वस्थ हो जाएगा।  

दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस से 2,000 से अधिक लोग संक्रमितदक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के 256 नए मामले सामने आने के बाद इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 2,022 हो गई। देश के रोग नियंत्रण एवं बचाव केंद्र ने बताया कि 90 प्रतिशत से अधिक मामले दाएगू शहर और पड़ोसी उत्तर ग्योओंग्सांग में सामने आए हैं। देश में हालांकि शुक्रवार को इससे कोई मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 13 बनी हुई है। 

दक्षिण कोरिया में इस विषाणु से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि शिनचोनजी चर्च ऑफ जीसस के 2,10,000 से अधिक सदस्यों की चिकित्सकीय जांच शुरू कर दी गई। दरअसल दक्षिण कोरिया में इस विषाणु के संक्रमण के करीब आधे मामले इसी चर्च से जुड़े हैं इसलिए इसे देश में बीमारी का केंद्र माना जा रहा है। दाएगू के मेयर क्वोन यंग जिन ने आशंका जताई है कि शहर में इस विषाणु से संक्रमित लोगों की संख्या आगामी दिनों में 3,000 तक पहुंच सकती है।  

चीन में अब तक 2744 की मौतचीन में कोरोना वायरस का प्रकोप कम होता दिख रहा है जहां घातक विषाणु से मरने वालों की संख्या 29 दर्ज की गई। यह संख्या हाल के हफ्ते में सबसे कम है। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 2744 हो गई है जबकि पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 78,497 हो गई है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने कहा कि बुधवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के 433 नये मामले सामने आए और 29 लोगों की इससे मौत हो गई। 

मरने वालों में 26 लोग विषाणु के केंद्र हुबेई और इसकी राजधानी वुहान से थे। चीन से बाहर कोरोना वायरस का सर्वाधिक प्रभाव ईरान में है। ईरान में कोरोना वायरस से 26 लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें सात लोगों की मौत 24 घंटे के अंदर हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता कियानोश जहानपोर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस विषाणु से पीड़ित 106 और मामलों की पुष्टि हुई है जिससे पीड़ित लोगों की संख्या बढ़कर 245 हो गई है। 

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनदक्षिण कोरियाईरानहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम