लाइव न्यूज़ :

Coronavirus in India : भारत में कोरोना वायरस से तीसरी मौत, मुंबई में 64 वर्षीय मरीज ने दम तोड़ा, अब तक 3 मौत

By उस्मान | Updated: March 17, 2020 11:09 IST

भारत में कोरोना वायरस से अब तक तीन लोगों की मौत हो गई है और संक्रमित मामलों की संख्या 129 पहुंच गई है

Open in App

कोरोना वायरस की वजह से मुंबई के कस्तूरबा हॉस्पिटल में एक 64 साल के मरीज की मौत हो गई है। चीन के इस घातक वायरस से देश में मरने वालों की कुल संख्या तीन हो गई है। इससे पहले राजधानी दिल्ली में 78 वर्षीय महिला की और एक मौत कर्नाटक में हुई थी।  

देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 129 पहुंच गई है। इसमें 22 विदेशी और दिल्ली तथा कर्नाटक में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले दो लोग शामिल हैं। दिल्ली में अब तक इसके सात मामले सामने आए हैं और उत्तर प्रदेश में एक विदेशी नागरिक समेत 13 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के तीन विदेशी नागरिकों सहित 39, कर्नाटक में आठ, लद्दाख में चार, जम्मू-कश्मीर में तीन और तेलंगाना में चार मरीज हैं। वहीं राजस्थान में दो विदेशी नागरिकों सहित कुल चार लोग संक्रमित पाए गए हैं। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पंजाब में एक-एक मामला सामने आया है।

ओडिशा में भी सोमवार को कोविड-19 का पहला मामला आया था। इसके अलावा हरियाणा में सभी 14 संक्रमित लोग विदेशी हैं और उत्तराखंड में भी एक मामला सामने आया है। केरल में दो विदेशी नागरिक सहित 24 लोग वायरस से संक्रमित हैं। इसमें पिछले महीने इससे ठीक हो चुके तीन लोग भी शामिल हैं।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार केरल के तीन मरीजों सहित कुल 13 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमित 125 लोगों के सम्पर्क में आए 52,000 से अधिक लोगों की पहचान हो चुकी है। वे किस-किससे तथा कहां मिले इसका पता लगाया जा रहा है और उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उल्लेखनीय है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) कोविड-19 को वैश्विक महामारी घोषित कर चुका है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामुंबईमहाराष्ट्रचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

स्वास्थ्य अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं