लाइव न्यूज़ :

अखबार के जरिये नहीं फैलता कोरोना, जानें किन-किन चीजों से फैल रहा है वायरस

By उस्मान | Updated: March 25, 2020 10:54 IST

आप अखबार, मैगज़ीन और अन्य कागज़ के सामान लेना बंद न करें

Open in App

इंटरनेशनल न्यूज मीडिया एसोसिएशन ने स्वास्थ्य एजेंसियों और चिकित्सा विशेषज्ञों का हवाला देते हुए कहा कि प्रिंट अखबार, पत्रिका, पत्र या पैकेज के माध्यम से प्रेषित होने वाले कोरोना वायरस के लिए कोई रिकॉर्ड या कोई सबूत नहीं है। 

टेलीग्राफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, आईएनएमए के कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अर्ल विल्किंसन ने कहा कि सभी वैज्ञानिक प्रमाणों से पता चलता है कि अखबारी कागज, जिसमें अखबारी कागज शामिल हैं, कोरोनावायरस से सुरक्षित हैं। 

उन्होंने बताया कि बेशक समाचार पत्र स्याही और छपाई जैसी कई प्रक्रिया से गुजरते हैं लेकिन अखबार के माध्यम से कभी भी कोरोनो वायरस संक्रमित होने की सूचना नहीं मिली है। 

यूएस नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ, द सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन एंड प्रिंसटन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन से पता चला था कि कोरोनो वायरस चिकनी, गैर-छिद्रपूर्ण सतहों पर सबसे लंबे समय तक रहता है।

अध्ययन में पाया गया है कि कोरोना वायरस एरोसोल, प्लास्टिक, स्टेनलेस स्टील, कॉपर और कार्डबोर्ड के अलावा तांबे के माध्यम से फैलता है। 

कोरोना वायरस कैसे फैलता है ?

आमतौर पर कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। इसके अलावा खुली हवा में खांसने या छींकने से, संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलाने या गले लगने से, किसी संक्रमित वस्तु या सतह को छूने से। 

प्लास्टिक और स्टील कितने दिन रहता है कोरोना वायरस ?

सीएनएन पर प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस प्लास्टिक और स्टील जैसी सतहों पर तीन दिनों तक जीवित रह सकता है। इसका मतलब यह हुआ कि इन तीन दिनों में अगर किसी व्यक्ति ने संक्रमित सतहों को किसी तरह छू लिया तो वो कोरोना की चपेट में आ सकता है। इसे लेकर यूसीएलए और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन किया है। 

इस तरह शरीर में घुसता है कोरोना वायरस

अब सवाल यह है कि क्या सिर्फ सतह को छूने से संक्रमण फैल सकता है, तो वैज्ञानिकों ने पाया कि संक्रमित सतह को छूने के बाद अगर व्यक्ति अपने चेहरे, आंख और नाक को छूता है, तो वायरस उसके शरीर में प्रवेश करके उसके फेफड़ों में जमा हो सकता है। एक बार जब यह फेफड़ों में पहुंच जाता है, तो इससे बचना मुश्किल हो जाता है।

लकड़ी, कांच पर कितने दिन रहता है कोरोना वायरस ?

बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक दूसरा अध्ययन जर्नल ऑफ हॉस्पिटल इन्फेक्शन में प्रकाशित हुआ है। इसमें बताया गया है कि कोरोना वायरस 20 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर स्टील पर दो दिनों तक, लकड़ी और कांच पर चार दिनों तक, मेटल यानी धातु पर पांच दिनों तक, प्लास्टिक और चीनी मिट्टी की चीजों पर पांच दिनों तक रह सकता है। 

ठंडे कमरे में कितने दिन रहता है कोरोना वायरस ?

शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि मौत का यह वायरस एक ठंडे कमरे में किसी प्लास्टिक की सतह पर नौ दिनों तक रह सकता है। यह वायरस एल्यूमीनियम पर दो घंटे और लेटेक्स पर आठ घंटे से कम रहता है। 

क्या पैसों, बालों और कपड़ों मसे फैल सकता है कोरोना वायरस ?

शोधकर्ताओं ने माना है कि पैसे, बाल, और कपड़े जैसे हवा पास होने वाली चीजों पर वायरस लंबे समय तक जीवित नहीं रहता है क्योंकि ऐसी चीजों में रिक्त स्थान या छेद सूक्ष्म जीव को फंसा सकते हैं और इसे प्रसारित होने से रोक सकते हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब