लाइव न्यूज़ :

पानी आना, गुलाबी होना, आंखों से जुड़े ये 4 लक्षण दिखते ही तुरंत पहुंचे डॉक्टर के पास, हो सकते हैं कोरोना के संकेत

By भाषा | Updated: June 22, 2020 11:34 IST

कोरोना को समझना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन भी है और इसका उदहारण है इसके तेजी से बढ़ते लक्षण

Open in App
ठळक मुद्देकंजक्टिवाइटिस तथा केरटोकंक्टिवाइटिस भी कोविड-19 के प्राथमिक लक्षण हो सकते हैंमहिला में सांस लेने में तकलीफ की नहीं, बल्कि आंख की बीमारी थी बड़ा लक्षण

कोरोना वायरस के प्रकोप जैसे-जैसे बढ़ रहा है, इसके लक्षण भी बदल रहे हैं. कोरोना वायरस के आम लक्षणों में खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ हैं। अब एक नए अध्ययन में पता चला है कि आंखों का गुलाबी दिखना भी इस महामारी का प्राथमिक लक्षण हो सकता है। हाल ही में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने स्वाद न आना और गंध महसूस न होना जैसे लक्षणों को इसके प्राथमिक लक्षणों में शामिल किया था।

आंखों से जुड़े ये 4 लक्षण कोरोना के संकेत

'कैनैडियन जर्नल ऑफ ऑप्थलमोलॉजी' में प्रकाशित अध्ययन रिपोर्ट के अनुसार कंजक्टिवाइटिस (कंजक्टिवा में सूजन और आंखों का गुलाबी होना) तथा केरटोकंक्टिवाइटिस (कॉर्निया तथा कंजक्टिवा में सूजन और आंखों का लाल होना, पानी आना) भी कोविड-19 के प्राथमिक लक्षण हो सकते हैं।

महिला में सांस की तकलीफ नहीं, आंख की बीमारी था बड़ा लक्षण

अनुसंधानकर्ताओं ने उल्लेख किया कि अल्बर्टा स्थित रॉयल एलेक्जेंड्रा अस्पताल नेत्र रोग संस्थान में 29 वर्षीय एक महिला गंभीर कंजक्टिवाइटिस और सांस में लेने में थोड़ी तकलीफ की शिकायत के साथ पहुंची। कई दिन के उपचार के बाद उसकी हालत में थोड़ा सा ही सुधार हुआ। 

उन्होंने कहा कि इस दौरान पता चला कि महिला हाल में एशिया से लौटी थी। इसपर एक रेजिडेंट डॉक्टर ने उसकी कोरोना वायरस संक्रमण जांच कराई जिसमें वह इस विषाणु से संक्रमित पाई गई।

कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ अल्बर्टा के सहायक प्रोफेसर कोर्लोस सोलार्टे ने कहा, 'इस मामले में रोचक बात यह थी कि इसमें मुख्य बीमारी सांस लेने में तकलीफ की नहीं, बल्कि आंख की बीमारी थी।' 

उन्होंने कहा, 'महिला को कोई बुखार नहीं था, कोई खांसी नहीं थी, इसलिए शुरू में हमें उसके कोविड-19 से पीड़ित होने का कोई संदेह नहीं हुआ।' अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि अध्ययन से जनता के लिए महत्वपूर्ण नयी स्वास्थ्य सूचना प्राप्त हुई है, साथ ही इसने नेत्र रोग विशेषज्ञों के लिए आंखों की जांच को और जटिल बना दिया है। 

सोलार्टे ने कहा, 'इस मामले में रोगी अंतत: ठीक हो गई। लेकिन उसके संपर्क में रहे कई रेजिडेंट डॉक्टरों और कर्मियों को पृथक-वास में रहना पड़ा।' उन्होंने कहा, 'सौभाग्य से इनमें से कोई भी कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं मिला।'

कोरोना से अब तक  470,703 लोगों की मौत

कोरोना वायरस का कहर थमने के नाम नहीं ले रहा है. इस महामारी से दुनयाभर में अब तक 470,703 लोगों की मौत हो चुकी है और 9,046,080 लोग प्रभावित हुए हैं. कोरोना वायरस का अभी तक कोई स्थायी इलाज नहीं मिला है. दुनियाभर के वैज्ञानिक इसकी खोजने में जुटे हैं. कई दवाओं पर ट्रायल चल रहा है और उम्मीद जताई जा रही है इस जल्द ही इसके लिए दवा या टीका विकसित कर लिया जाएगा. 

भारत में कोरोना से 13,703 लोगों की मौत

देश में लगातार कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ रहा है। लाख कोशिशों के बावजूद भी कोरोना का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच सोमवार को देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 14 हजार, 821 नए मामले सामने आए हैं और 445 मरीजों की मौत हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4 लाख, 25 हजार, 282 पहुंच गई हैं। वहीं अभी एक लाख, 74 हजार, 387 मामले सक्रिय हैं और 2 लाख, 37 हजार, 196 ठीक हो चुके हैं। साथ ही साथ अभी तक 13699 मरीजों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब