लाइव न्यूज़ :

Covid-19 medicine: कोरोना इलाज के लिए Zydus Cadila ने लॉन्च की सबसे सस्ती दवा 'Remdac', कीमत ₹2,800

By उस्मान | Updated: August 13, 2020 12:10 IST

भारत में कोरोना वायरस की दवा : कोरोना वायरस के इलाज के लिए इसे सबसे सस्ती रेमेड्सविर कहा जा रहा है

Open in App
ठळक मुद्देएंटीवायरल दवा का सबसे सस्ता जेनेरिक संस्करण लॉन्च अस्पतालों में दवाओं की कमी की रिपोर्ट के बाद रेमेडिसविर को लॉन्च किया गयारेमडैक की 100एमजी की एक शीशी की कीमत 2,800 रुपये है

बढ़ते कोरोना संकट के बीच भारतीय दवा कंपनी जाइडस कैडिला (Zydus Cadila) ने कोविड-19 के उपचार के लिए देश में गिलियड साइंसेज की एंटीवायरल दवा का सबसे सस्ता जेनेरिक संस्करण लॉन्च किया है। इसे रेमेड्सविर के रूप में जाना जाता है। इस दवा को रेमडैक (Remdac) नामक ब्रांड के तहत लॉन्च किया गया है। 

इस दवा का उपयोग कोरोना वायरस के गंभीर लक्षणों से पीड़ित रोगियों के इलाज के लिए किया जाएगा। विभिन्न अस्पतालों में दवाओं की कमी की रिपोर्ट के बाद रेमेडिसविर को लॉन्च किया गया है।

रेमडैक की कीमत

लाइव मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने रेमडैक की 100एमजी की एक शीशी की कीमत 2,800 रुपये रखी है। रेमडैक भारत में सबसे किफायती रेमेडिसविर ब्रांड है। कंपनी ने इस दवा रेमडैक के नाम से सरकारी और निजी अस्पतालों में कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए बेचने का फैसला किया है।

कैडिला हेल्थकेयर के प्रबंध निदेशक डॉक्टर शरविल पटेल ने कहा, 'रेमडैक सबसे सस्ती दवा है क्योंकि हम कोविड-19 के उपचार में रोगियों को इस महत्वपूर्ण दवा तक पहुंच बनाने में सक्षम बनाना चाहते हैं। 

उन्होंने कहा, 'इस स्वास्थ्य संकट में कंपनी का ध्यान लोगों का समर्थन करना है। चाहे वह टीके विकसित करने के माध्यम से हो या दवाओं या उपचारों के उत्पादन और वितरण में सुधार करना हो। कंपनी का उद्देश्य नैदानिक परीक्षण उपलब्ध कराना और नए विकल्प की खोज करना है। 

भारत में एंटीवायरल लॉन्च करने वाली जाइडस पांचवीं कंपनी

निजी तौर पर आयोजित हेटेरो लैब्स लिमिटेड, सिप्ला, माइलान एनवी और जुबिलेंट लाइफ साइंसेज लिमिटेड के बाद भारत में एंटीवायरल की एक प्रति लॉन्च करने वाली जाइडस पांचवीं कंपनी है।

कोविड-19 वैक्सीन भी बना रही है कंपनी

इस कंपनी कोविड-19 वैक्सीन बनाने की भी अनुमति मिली हुई है और इसकी वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल जारी है। कंपनी ने कहा कि उनकी वैक्सीन ZyCoV-D का पहला क्लिनिकल फेज ट्रायल सुरक्षित और सफल रहा है। इसकी वैक्सीन का दूसरा क्लिनिकल ट्रायल भी शुरू हो गया है।

दुनिया में कोरोना के मामले 3 करोड़ के करीब

कोरोना वायरस का कहर इस वक्त पूरे उफान पर है। दुनियाभर में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ होने वाली है। वर्ल्ड ओ मीटर के अनुसार दुनियाभर में अब तक 20,806,965 कोरोना की चपेट में आ चुके हैं और 747,258 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि कुल संक्रमितों में से 13,706,688 लोग ठीक भी हुए हैं। 

भारत में कोरोना के संक्रमितों की संख्या 24 लाख के करीब

भारत में कोरोना की स्थिति बहुत ज्यादा गंभीर है। देश में रोजाना 50 हजार से ज्यादा नए मामले आ रहे हैं। अब तक 2,395,471 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं और 47,138 लोगों की मौत हो चुकी है। 

मौत के मामले भारत चौथे स्थान पर पहुँच गया है। सबसे ज्यादा मौत अमेरिका 169,131, ब्राजील 104,263, मेक्सिको 54,666 में हुई हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले देशों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 6,53,622 है। वहीं 16,95,982 लोग बीमारी से ठीक/डिस्चार्ज भी हुए हैं। वहीं, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार देश में अब तक 2,68,45,688 कोरोना के टेस्ट हो चुके हैं। ये आंकड़े 12 अगस्त तक के हैं। इसमें कल ही 8,30,391 सैंपल की टेस्टिंग हुई।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामेडिकल किटमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्ययाद कीजिए नीम हकीम खतरा-ए-जान वाली कहावत! 

स्वास्थ्यमेरी नाक बंद है, मुझे कैसे पता चलेगा कि यह ‘फीवर’ का लक्षण है या सर्दी का?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम