लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस : वुहान में बड़े लेवल पर दिखी सल्फर गैस, 14000 शव जलाने का शक

By उस्मान | Updated: February 11, 2020 15:06 IST

यह वही शहर है जहां कोरोना वायरस का पहला मामला मिला था और देखते-देखते लगभग पूरा शहर मौत के इस वायरस की चपेट में आ गया।

Open in App

सोशल मीडिया पर चीन के वुहान शहर के कुछ मैप फोटो तेजी से वायरल हो रहे हैं। फोटो में वुहान शहर के आसपास सल्फर डाइऑक्साइड का लेवल बहुत अधिक पाया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां बड़ी संख्या में शवों को जलाया गया है। यह वही शहर है जहां कोरोना वायरस का पहला मामला मिला था और देखते-देखते लगभग पूरा शहर मौत के इस वायरस की चपेट में आ गया।   

ताइवान न्यूज डॉट कॉम के अनुसार, विंडी डॉट कॉम के यह मैप रविवार को सोशल मीडिया पर दिखाई देना शुरू हो गए थे। फोटो में साफ दिख रहा है कि वुहान में सल्फर डाइऑक्साइड का लेवल बहुत अधिक बढ़ा हुआ है। पिछले कुछ हफ्तों से वुहान में वायरस से मौत का सिलसिला जारी है। 

इंटेलेव ने रविवार को ट्विटर पर एक फोटो शेयर किया जिसमें वुहान शहर का सल्फर डाइऑक्साइड का बढ़ा हुआ लेवल दिखाया गया, जोकि 1700ug/m^3 से बढ़ रहा है। यह लेवल खतरे के स्तर से 80ug/m^3 के ऊपर है।

 

हालांकि इंटेलेव ने इस वृद्धि के लिए कुछ संभावित कारण स्पष्ट किए हैं, जिसमें पहला पावर प्लांट है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि उस दिन चीन के कई अन्य बिजली संयंत्रों को इतनी बड़ी संख्या में उत्सर्जन करते नहीं देखा गया था। 

दूसरी कारण यह माना जा रहा है कि ऐसा कूड़ा और जानवरों के शवों को जलाने की वजह से हुआ है लेकिन सवाल किया जा रहा है कि कचरे को दफनाने के मानक अभ्यास के विपरीत ऐसे जलाया क्यों जा रहा है।

तीसरी संभावना यह बताई जा रही है कि शहर के बाहरी इलाके में शवों को जलाया जा रहा है। माना जा रहा है कि मौत की संख्या का जो आंकड़ा मीडिया में आ रहा, वो सटीक नहीं है बल्कि यहां कई हजारों की संख्या में मौत हुई हैं। एक नागरिक ने यह भी गणना की कि जिस हिसाब से यहां सल्फर डाइऑक्साइड लेवल पहुंचा है, उसके लिए करीब 14,000 लाशें जलाई गईं हैं।

चीन से फैले कोरोना वायरस के प्रकोप ने दुनियाभर के 43 हजार से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। वैश्विक स्वास्थ्य अधिकारियों के ताजा आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार तक चीन में 1,016 लोगों की मौत हुई और 42,638 मामलों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा हांगकांग में एक व्यक्ति की मौत समेत 42 मामले सामने आए हैं।

मकाउ में 10 मामलों की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा मौत चीन के हुबेई प्रांत में हुई हैं जहां कोरोना वायरस से हो रही बीमारी का पिछले साल दिसंबर में सबसे पहले पता चला था।

इसके अलावा इस वायरस से दुनियाभर के देशों में सामने आए मामलों की संख्या इस प्रकार है:

जापान : 161 सिंगापुर: 45 थाईलैंड: 33 दक्षिण कोरिया: 28 ताइवान : 16 मलेशिया : 18 ऑस्ट्रेलिया: 14 जर्मनी: 14 वियतनाम: 15 अमेरिका: 13, एक अमेरिकी व्यक्ति की चीन में मौत फ्रांस : 11 संयुक्त अरब अमीरात: 8 कनाडा: 7 फिलीपीन: 3 मामले, एक व्यक्ति की मौत ब्रिटेन: 8 भारत: 3 रूस : 2 इटली: 3 ब्रेल्जियम: 1 नेपाल: 1 श्रीलंका: 1 स्वीडन: 1 स्पेन: 2 कम्बोडिया: 1 फिनलैंड: 1

टॅग्स :कोरोना वायरसहेल्थ टिप्सचीनमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब