लाइव न्यूज़ :

WHO की चेतावनी! पूरी दुनिया के लिए 'बड़ा संकट' बन सकता है कोरोना वायरस, सभी देश रहे तैयार

By भाषा | Updated: February 11, 2020 12:16 IST

चीन में कोरोना वायरस प्रकोप के कारण मरने वालों की संख्या 1,016 पर पहुंच गई है

Open in App

चीन की यात्रा नहीं करने वाले लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की घटनाओं पर चिंताओं जताते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ने आगाह किया है कि ऐसे थोड़े बहुत मामले “बड़ी आग लगाने वाली चिंगारी” बन सकते हैं। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने देशों से करीब 1,000 लोगों की जान लेने वाले इस नये वायरस को रोकने के लिए “अनुकूल अवसर” का प्रयोग करने की अपील की है।

तेदरोस अदहानोम गेब्रेयसेस ने कहा कि भले ही सांस संबंधी बीमारी का प्रसार धीमा होता मालूम हो रहा हो, लेकिन यह बढ़ भी सकता है। अपनी इस टिप्पणी से एक दिन पहले उन्होंने कई देशों को आगाह किया था कि कोरोना वायरस का प्रसार “बड़े संकट का एक छोटा सा हिस्सा मात्र” हो सकता है।

गेब्रेयसेस ने सोमवार को जिनेवा में कहा, “हाल के दिनों में हमने कुछ ऐसे लोगों में संक्रमण फैलने के मामले देखे हैं जो कभी चीन नहीं गए, जैसे एक मामला कल फ्रांस में सामने आया और एक आज ब्रिटेन में। इन कुछेक मामलों का पता चलना एक ऐसी चिंगारी हो सकती है जो बड़ी आग का रूप ले सकती है।”

उन्होंने कहा कि इन कुछ मामलों का पता चलना महज एक चिंगारी हो सकती है और देशों के लिए लक्ष्य अब भी इसे नियंत्रित करने का है। चीन में कोरोना वायरस प्रकोप के कारण मरने वालों की संख्या 1,016 पर पहुंच गई है जहां 108 नये मामले सबसे अधिक प्रभावित हुबेई प्रांत से सामने आए हैं। चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि 42,638 मामलों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

चीन के बाहर करीब 30 स्थानों पर दो मौतों के साथ संक्रमण के 350 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। एक मौत फिलीपीन और दूसरी हांग कांग में हुई। जर्मनी के अलावा, ब्रिटेन, इटली और यूरोपीय देशों में फ्रांस, रूस, स्वीडन, बेल्जियम, फिनलैंड और स्पेन आदि में वायरस के मामले सामने आए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसहेल्थ टिप्सचीनवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब