लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना वायरस से अब तक 1483 की मौत, 60 हजार लोग प्रभावित

By भाषा | Updated: February 14, 2020 09:20 IST

गुरुवार को कोरोना वायरस से 254 लोगों की मौत हुई है

Open in App

चीन के हुबेई प्रांत में कोरोना वायरस से 116 लोगों की मौत के साथ ही इस महामारी के कारण देश में मरने वालों की संख्या 1,483 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्रांतीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि बृहस्पतिवार को हुबेई में कोरोना वायरस के 4,823 नए मामले सामने आए।

शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि इनमें से 3,095 मामलों की नैदानिक पुष्टि हो चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रांत में कुल पुष्ट मामलों की संख्या 51,986 पर पहुंच गई और इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 64,627 हो गए।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या नहीं बताई है। बृहस्पतिवार को आयोग ने घोषणा की कि चीन के हुबेई प्रांत में घातक कोरोना वायरस से एक ही दिन में रिकॉर्ड 242 लोगों की मौत हो गई।

चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें 31 प्रांतीय स्तरीय क्षेत्रों और शिनजियांग उत्पाद एवं निर्माण कोर की ओर से 15, 152 नये मामलों और 254 लोगों की मौत की रिपोर्ट मिली है। इनमें से 242 मौतें हुबेई प्रांत में हुईं। विदेशों में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 440 हो गई है। इससे फिलिपींस में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

चीन के बाद जापान में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा 203 मामले सामने आए हैं। इनमें से अधिकतर लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद क्रूज जहाज में रखा है, जिनमें दो भारतीय शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूचओ) की 15 सदस्यीय टीम फिलहाल चीन में है और कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने के लिये स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों की मदद कर रही है। 

कोरोना वायरस से बचने के लिए जरूरी उपाय

लाइव मिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस बीच हेल्थ एक्सपर्ट ने लोगों से खिड़कियां और दरवाजे खुले रखने का सुझाव दिया है। सिंगापुर में मुख्य स्वास्थ्य वैज्ञानिक तन चोर चुआन के अनुसार, लोगों को संक्रमण की संभावना को कम करने के लिए एयर-कंडीशनर बंद करना चाहिए और ताजी हवा में सांस लेना चाहिए। चुआन ने कहा कि इससे वायरस के बचने की संभावना कम हो सकती है। 

पहले के कई अध्ययनों से पता चलता है कि यह वायरस ठंडे और शुष्क मौसम में पनपता है। अधिकांश अध्ययनों से संकेत मिलता है कि यह वायरस गर्मी में (30 डिग्री सेल्सियस से अधिक), आर्द्र वातावरण (80% से अधिक आर्द्रता स्तर) में जीवित नहीं रहते हैं।

इधर भारत में, डॉक्टरों ने खांसी और जुकाम जैसी बीमारी के लक्षणों वाले लोगों के साथ निकट संपर्क से बचने का सुझाव दिया है। दिल्ली में इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स के सीनियर कंसल्टेंट सुरनजीत चटर्जी ने कहा, 'कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए और साबुन से बार-बार हाथ धोना चाहिए।

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के अनुसार, संक्रमण को रोकने के मानकों में नियमित रूप से हाथ धोना, खांसते और छींकते समय मुंह और नाक को ढंकना, मांस और अंडे को अच्छी तरह से पकाना शामिल है। खांसी-जुकाम और सांस की बीमारी के लक्षण दिखाने वाले किसी भी व्यक्ति के पास जाने से बचें।

 

इन बातों का रखें ध्यानखांसने, छीकने, बीमारी व्यक्ति को हाथ लगाने, खाना बनाते समय, कूड़ा उठाने, खाने के बाद, बाहर से आने के बाद अपने हाथों को साबुन और पानी से धोयें छींकते और खांसते समय अपने मुंह और नाक को कवर रखेंइस्तेमाल किये गए टिश्यू को बंद कूड़ेदान में फेंकें छींकते या खांसते समय अपनी आस्तीन को ऊपर रखें फ्लू जैसे लक्षणों से पीड़ित लोगों के पास जाने से बचेंमीट और अंडे को अच्छी तरह पकाकर खायें मीट काटने के लिए हर बार चाकू को अच्छी तरह धोकर यूज करें कच्चे मीट को हाथ में पकड़ने के बाद भी हाथ को अच्छी तरह धोयें बीमार पशु का मीट खाने से बचें किसी भी तरह के पशु उत्पाद को हाथ लगाने के बाद हाथों को धोयें मोहल्ले के किसी भी पालतू या आवारा पशु से दूर रहें बुखार और खांसी से पीड़ित किसी भी व्यक्ति के पास जाने से बचेंयदि आपको बुखार, खांसी और सांस लेने में कठिनाई हो रही है, तो जल्दी से चिकित्सक के पास जायेंजानवरों और फार्म में काम करने वाले लोगों से दूर रहें कच्चे या अधपके पशु उत्पादों के सेवन से बचेंअपने घर में दिन में कम से कम दो बार पोंछा लगायेंसफाई के दौरान हाथों में ग्लव्स पहनें

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनवुहानहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब