लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: 3 हफ्तों से समुद्री तट पर खड़े क्रूज पर मौत का सिलसिला शुरू, 3371 यात्री हैं सवार, 138 भारतीय

By उस्मान | Updated: February 20, 2020 09:55 IST

इस क्रूज में कोरोना वायरस संक्रमण के 600 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई थी लेकिन इससे किसी की मौत का यह पहला मामला है। 

Open in App

कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों को लेकर जापान के समुद्री तट पर पिछले दो हफ्तों से खड़े डायमंड प्रिंसेस क्रूज (Diamond Princess Cruise Ship) में लोगों के मरने का सिलसिला शुरू हो गया है। खबर आई है कि यहां के दो बुजुर्ग यात्रियों की मौत हो गई। इस क्रूज में कोरोना वायरस संक्रमण के 600 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई थी लेकिन इससे किसी की मौत का यह पहला मामला है। 

यह क्रूज जहाज 50 देशों के 3,700 से अधिक यात्रियों और क्रू सदस्यों के साथ फरवरी की शुरुआत में जापान के तट पर पहुंचा था। इस जहाज को उस समय अलग कर दिया गया था जब अधिकारियों ने पाया कि हांगकांग में उतरा एक यात्री कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया।  मीडिया रिपोर्टों में सरकारी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई। सरकारी प्रसारक ‘एनएचके’ तथा अन्य मीडिया ने बताया कि एक महिला और एक पुरुष वायरस से संक्रमित थे और दोनों की मौत हो गई। दोनों की उम्र 80 वर्ष के आस-पास थी। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से हालांकि कोई बयान नहीं आया है। 

जहाज पर सवार 3711 लोगों में कुल 138 भारतीय हैं। क्रूज जहाज पर दो और भारतीयों में कोरोना वायरस की पुष्टि के साथ जहाज पर इस विषाणु से संक्रमित भारतीय नागरिकों की संख्या बढ़ कर छह हो गई है। 

इससे पहले भारतीय दूतावास ने यहां कहा कि क्रूज जहाज पर जिन चार भारतीयों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी, उनकी हालत स्थिर है और उनके स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

दूतावास ने कहा कि वह जहाज पर सवार सभी भारतीयों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए जापान सरकार और जहाज प्रबंधन कंपनी के साथ समन्वय कर रहा है। बयान में कहा गया है कि दूतावास जहाज पर सवार भारतीय नागरिकों से निरंतर संपर्क में है। वे इस तरह की स्थिति में जन सुरक्षा चिंताओं को समझते हैं।

अमेरिका ने सोमवार को अपने 340 नागरिकों को जहाज से निकाल लिया। समाचार एजेंसी एएफपी की एक खबर के मुताबिक जापान स्थित अमेरिकी दूतावास ने इस बात की पुष्टि की है कि जहाज से उतारे गए उसके नागरिकों को लेकर दो विमानों ने जापान से उड़ान भरी है। विमान पर सवार लोगों को अमेरिका में और 14 दिन पृथक रखा जाएगा। 

दुनिया भर में 75,000 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित 

चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस का प्रकोप दुनिया भर में फैलता जा रहा है। विश्व में अब तक 75,000 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस बीमारी का नाम कोविड-19 दिया है, जिसमें कोरोना वायरस और पिछले साल के अंत में इसकी उत्पत्ति का जिक्र है। 

बुधवार को इससे प्रभावित प्रत्येक देशों की सरकार के स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा जारी किए गए नवीनतम आंकड़े के मुताबिक इससे संक्रमित लोगों की संख्या विभिन्न देशों में इस प्रकार है: चीन: 74,185 मामले, 2,004 मौतें (ज्यादातर मामले हुबेई प्रांत में) हांगकांग: 63 मामले, 2 मौतें मकाऊ: 10 जापान: 702 मामले, 1 की मौत (योकोहामा में अलग-थलग खड़ा किए गए क्रूज जहाज में 621 संक्रमितों सहित) 

सिंगापुर: 84 मामले दक्षिण कोरिया: 51 मामले थाईलैंड: 35 मामले मलेशिया: 22 मामले ताइवान: 23 मामले, 1 की मौत वियतनाम: 16 मामले जर्मनी: 16 मामले अमेरिका: 15 मामले ऑस्ट्रेलिया: 14 फ्रांस: 12 मामले, 1 मौत ब्रिटेन: 9 संयुक्त अरब अमीरात: 9 कनाडा: 8 फिलीपीन: 3 मामले, 1 की मौत भारत: 3 इटली: 3 रूस: 2 स्पेन: 2 ईरान: 2 बेल्जियम: 1 नेपाल: 1 श्रीलंका: 1 स्वीडन: 1 कंबोडिया: 1 फिनलैंड: 1

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनजापानवुहानहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब