लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: चीन के घातक कोरोना वायरस से अब तक 2118 लोगों की मौत

By उस्मान | Updated: February 21, 2020 10:08 IST

संक्रमण के पुष्ट मामलों की संख्या 74,576 हो गयी है

Open in App

चीन में कोरोना वायरस के संक्रमण से मृतक संख्या 2118 पहुंच गयी है। कोरोना वायरस से बुधवार को मौत के 114 नये मामले सामने आये। चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरूवार को बताया कि इस संक्रमण के पुष्ट मामलों की संख्या 74,576 हो गयी है। देश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने हालांकि कहा कि नये पुष्ट मामलों की संख्या 394 ही है और इस तरह इनमें दिसंबर से लेकर अब तक की तुलना में गिरावट आई है। 

इस बीच पाकिस्तान पर उसके देश के करीब 1000 लोगों और उनके परिजनों का दबाव बढ़ रहा है जो चीन में वायरस प्रभावित वुहान शहर और हुबेई प्रांत में अटके हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि पाकिस्तान अपने नागरिकों को क्यों नहीं निकाल पा रहा है जबकि भारत के साथ ही श्रीलंका तथा बांग्लादेश जैसे अन्य देशों ने अपने नागरिकों को निकाल लिया है। 

पाकिस्तान के चार छात्र वायरस से संक्रमित हो गये थे और चीनी अधिकारियों के मुताबिक इनमें से तीन की हालत में सुधार हुआ है। चीन के एक अधिकारी ने कहा कि 29 विदेशी भी वायरस से संक्रमित हुए हैं लेकिन उन्होंने रोगियों की नागरिकता की जानकारी नहीं दी। इस बीच भारत करीब 100 भारतीयों को चीन से निकालने के लिए अपनी तीसरी उड़ान भेजने वाला है। 

अब तक भारतीय विमान 647 भारतीयों और मालदीव के सात नागरिकों को वुहान से निकालकर ला चुके हैं। डॉन की खबर के मुताबिक शी ने खान को आश्वासन दिया कि चीन में पाकिस्तान के छात्रों को वे अपना समझ रहे हैं और अधिकारी उनकी सुरक्षा, सेहत तथा कुशलता के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।  

दक्षिण कोरिया ने 52 नए मामलों की पुष्टि की, पीड़ितों की संख्या 156 पहुंचीइधर दक्षिण कोरिया ने शुक्रवार को कोरोना वायरस के 52 और मामलों की पुष्टि की है। देश में अब इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 156 पहुंच गई है। चीन के बाद इस वायरस से संक्रमित सबसे ज्यादा लोगों की संख्या दक्षिण कोरिया में हो गई है। रोग नियंत्रण एवं रोकथाम के कोरियाई केंद्र ने बताया कि हालांकि 39 नए मामले शिन्चेओनजी चर्च ऑफ जीसस की देगु शाखा से जुड़े हैं। 

इसके साथ ही चर्च के अब तक 80 से ज्यादा सदस्य इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। यह मामले एक महिला से जुड़े हैं। 10 फरवरी को महिला को बुखार आया था लेकिन उसने कोरोना वायरस की जांच कराने से इनकार कर दिया। उसका कहना था कि उसने हाल में विदेश की यात्रा नहीं की है। महिला में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने से पहले उसने कम से कम चार बार चर्च की प्रार्थना में हिस्सा लिया था। देगु के मेयर ने लोगों को घरों में ही रहने का परामर्श जारी किया है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनहेल्थ टिप्सवुहान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वदुनियाभर में आफत?, हांगकांग में आग, 128 मरे, थाईलैंड में बाढ़ से 145 की मौत और श्रीलंका में बाढ़-भूस्खलन से 56 की मौत

विश्वHong Kong Fire: भीषण आग की चपेट में दर्जनों जिंदगियां, हांगकांड में इमारतों में लगी आग में मरने वालों की संख्या 94 हुई, कई लोग अब भी लापता

विश्वHong Kong fire: मरने वालों की संख्या बढ़कर 65, 279 लोग अब भी लापता, अस्पताल में जूझ रहे 68

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत