लाइव न्यूज़ :

COVID new symptom: आपकी जीभ पर दिख सकता है कोरोना का नया खतरनाक लक्षण, समझें और तुरंत टेस्ट कराएं

By उस्मान | Updated: January 25, 2021 18:04 IST

सर्दी के मौसम में आम है यह लक्षण, इसलिए नजर आते ही टेस्ट कराना जरूरी

Open in App
ठळक मुद्देएक साल बाद भी मिल रहे हैं कोविड के नए लक्षणजीभ पर दिखाई देता है यह लक्षणलक्षण दिखने पर तुरंत टेस्ट जरूरी

कोरोना वायरस का प्रकोप बेशक कम हो रहा है लेकिन इस खतरनाक वायरस के लक्षण कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। कोरोना वायरस की वैक्सीन तक शुरू हो गई है लें अभी तक इसके नए-नए लक्षण सामने आ रहे हैं। 

बुखार, थकान और सूखी खांसी कोविड-19 के कुछ सबसे प्रमुख लक्षण हैं लेकिन वैज्ञानिकों को इसके एक नए लक्षण का पता चला है। दुर्भाग्य से यह एक ऐसा लक्षण है, जो ठंड में देखने को मिलता है इसलिए इसकी पहचान कर पाना भी थोड़ा मुश्किल काम है। 

कोविड टंग कोरोना वायरस का नया लक्षण

किंग्स कॉलेज लंदन के एक महामारी विज्ञानी, प्रोफेसर टिम स्पेक्टर के अनुसार, कोरोना का यह नया लक्षण मुंह में विकसित हो सकता है। कोरोना का यह लक्षण कई पीड़ितों में पाया गया है। इस लक्षण को कोविड टंग (COVID tongue) के रूप में जाना जाता है। 

क्या होता है कोविड टंग में टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, यह लक्षण जीभ पर देखा जा रहा है। इसमें मरीज की जीभ पर अजीब से दाने हो जाते हैं या कहें कि जीभ देखने में आसामान्य लगती है। इसमें दर्द होता है और जीब का रंग भी बदला हुआ दिखता है। 

प्रमुख वैज्ञानिक प्रोफेसर स्पेक्टर ने भी 'अजीब लक्षण' के बारे में कहा कि कोविड के पांच में से एक व्यक्ति अभी भी कम सामान्य लक्षण दिखाई दे रहे हैं और यह उनमें से एक है। इसमें जीभ पर अजीब छाले नजर आते हैं। 

कोरोना के कारण आपकी जीभ और मुंह में पैच और अल्सर पैदा कर सकता है। हालांकि जीभ एक हफ्ते में वापस सामान्य हो जाती है। लेकिन अगर आप अपनी जीभ पर पैच देखते हैं, तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए और कोरोना की जांच करानी चाहिए।

लक्षण दिखने पर क्या करें'कोविड टंग' मुंह के अंदर गंभीर संक्रमण का कारण बन सकती है और जीभ के चारों ओर पैच भी बना सकती है। यह शुरू में खतरनाक लग सकता है, यह एक हानिरहित स्थिति है, जो कुछ दिनों या हफ्तों में खुद ठीक हो सकता है।

अगर आपको कोरोना वायरस के अन्य लक्षणों के साथ-साथ यह लक्षण भी है, तो यह आवश्यक है कि आप टेस्ट कराएं और पुष्टि करें कि क्या आपको वायरस तो नहीं है। इस बीच, आपको स्वयं को अलग करना चाहिए और हर एहतियाती उपाय करना चाहिए, ताकि वायरस के प्रसार को नियंत्रित किया जा सके।

सूखे होंठ भी हैं कोरोना का लक्षणकोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ित कई रोगियों ने बताया है कि बीमारी के दौरान होंठ सूखे हो सकते हैं। संक्रमण के दौरान होंठ शुष्क और पपड़ीदार हो सकटे हैं और मुंह के अंदर भी खराश फैल सकती है। यह सबसे अधिक त्वचा की सूखापन और फफोले का कारण है जो संक्रमण के साथ होता है।

सूखे होंठ तब भी हो सकते हैं जब आप डिहाइड्रेट होते हैं, या रिकवरी के दौरान पर्याप्त पोषण नहीं मिल रहा है। एक और संकेत यह है कि होंठों पर नीले रंग का निशान बन जाता है, जो ऑक्सीजन की कमी के कारण होता है।

स्किन रैशेज को भी न करें नजरअंदाजकोरोना से पीड़ित कई लोगों के लिए, वायरस नसों और धमनियों में फैल सकता है और सूजन पैदा कर सकता है, जो त्वचा पर दिखाई देता है। इस सूजन के चलते त्वचा पर रैशेज हो सकते हैं, जिन्हें कई बार 'लाल, खुजली और यहां तक कि ऊबड़ दिखने वाले धब्बे' के रूप में पहचाना जा सकता है।

अगर आपको छोटे बच्चों और शिशुओं के पैरों, हाथों, पेट या पीठ पर धब्बेदार या रूखी त्वचा नजर आती है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। लालिमा के साथ रूखी, ऊबड़-खाबड़ त्वचा भी रक्तचाप के स्तर में परिवर्तन और शरीर में ऑक्सीजन के प्रवाह के कारण हो सकती है। यह अत्यधिक ठंड लगना और कंपकंपी का परिणाम भी हो सकता है जो बुखार के साथ होता है। 

कोरोना वायरस के आम लक्षण

कोरोना के नए और असामान्य लक्षणों का विस्तार और वृद्धि जारी है। कोरोना वायरस के आम लक्षणों में बुखार, सूखी खाँसी, गले में खरास, बहती हुई और भरी हुई नाक, सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ आदि शामिल हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब