लाइव न्यूज़ :

कोरोना के गंभीर मरीजों को किन-किन लक्षणों और जटिलताओं का सामना करना पड़ता है, उनकी मौत कैसे हो जाती है?

By उस्मान | Updated: October 31, 2020 09:08 IST

एक्सपर्ट्स का मानना है कि कोरोना के हल्के लक्षण वाले लोग ठीक हो जाते हैं, लेकिन सवाल यह है कि उन लोगों के साथ क्या होता है जो गंभीर रूप से पीड़ित हैं?

Open in App
ठळक मुद्देहल्के लक्षण वाले मरीज बिना अस्पताल में भर्ती हुए ठीक हो सकते हैंगंभीर रोगियों को किन-किन लक्षणों और जटिलताओं का सामना करना पड़ता है20% लोग गंभीर रूप से बीमार हो जाते हैं

कोरोना वायरस महामारी के आने के बाद से अब तक कुल संक्रमितों में से मरने वालों की संख्या कम और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कोरोना वायरस के हल्के लक्षण वाले मरीज बिना अस्पताल में भर्ती हुए ठीक हो सकते हैं।

सवाल: कोरोना के गंभीर रोगियों को किन-किन लक्षणों और जटिलताओं का सामना करना पड़ता है, वो क्यों ठीक नहीं हो पाते हैं और कोरोना कैसे उनकी मौत का कारण बन जाता है?  

जवाब: वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के अनुसार, कोरोना वायरस से संक्रमित अधिकांश मरीज (लगभग 80%) अस्पताल में इलाज की आवश्यकता के बिना खुद ठीक हो जाते हैं। कोरोना से पीड़ित मरीजों में से केवल 20% लोग गंभीर रूप से बीमार हो जाते हैं और उन्हें ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है, जिसमें 5% गंभीर रूप से बीमार हो जाते हैं और उन्हें गहन देखभाल की आवश्यकता होती है।

मौत की ओर ले जाने वाली जटिलताओं में श्वसन विफलता, तीव्र श्वसन संकट सिंड्रोम (एआरडीएस), सेप्सिस और सेप्टिक शॉक, थ्रोम्बोम्बोलिज़्म, या मल्टीओर्गन विफलता शामिल हो सकती है, जिसमें हार्ट, लीवर और किडनी का डैमेज होना शामिल है। दुर्लभ स्थितियों में, बच्चे संक्रमण के कुछ हफ्तों बाद एक गंभीर इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम विकसित कर सकते हैं।

कोरोना की चपेट में आने के बाद कितने दिनों में लक्षण महसूस होते हैं ?

आमतौर पर कोरोना वायरस के संक्रमण सार्स-को-2 वायरस का इन्क्यूबेशन पीरियड यानी संपर्क में आने के बाद लक्षणों के महसूस होने के बीच का समय 14 दिन माना गया है। इस दौरान मरीज को बुखार, खांसी, गले में खराश, स्वाद या गंद की हानि और दस्त जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। 

क्या है WHO का कहना

कोरोना के लक्षण अब जल्दी नजर आने लगे हैं। यह बात WHO ने मानी है। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, इस बीच डब्ल्यूएचओ ने अपनी वेबसाइट पर कहा, कोरोना की चपेट में आने के बाद लक्षण शुरू होने में पांच से छह दिनों में भी नजर आ सकते हैं। हालांकि इसके लक्षण 1 से 14 दिनों में ही शुरू होते हैं।

क्या है CDC का कहना

यूएस सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) की इस पर अलग राय है। संस्था का मानना है कि वायरस के संपर्क में आने के 2-14 दिन बाद लक्षण दिखाई दे सकते हैं। सीडीसी के अनुसार, एक अध्ययन में कहा गया है कि कोरोना के 97.5 प्रतिशत लोगों को संक्रमण के 11.5 दिनों के भीतर लक्षण महसूस हो सकते हैं।

क्या है स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना

इस पर भारत के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की राय भी सीडीसी से मिलती जुलती है। मंत्रालय का कहना है कि कोरोना की चपेट में आए मरीज को लक्षण महसूस होने में 14 दिनों का समय लग सकता है। 

कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। चीन से निकले इस खतरनाक वायरस से देश में संक्रमितों की संख्या 81 लाख के पास पहुंचने वाली है। देश में करीब तीन माह बाद कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या छह लाख के नीचे आई है और यह कुल मामलों का 7.35 प्रतिशत है। देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर शुक्रवार को 8,136,166 हो गई। वायरस से 563 और  मृतक संख्या बढ़कर 121,681 हो गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब