लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा, स्वस्थ हुए 40% मरीजों में एंडीबॉडी नहीं बची, दोबारा चपेट में आ सकते हैं मरीज

By भाषा | Updated: September 4, 2020 16:32 IST

एक्सपर्ट्स के कहना है कि ऐसे लोगों को दोबारा कोरोना संक्रमण होने का खतरा है

Open in App
ठळक मुद्देदेशभर के कई बड़े शहरों में सीरो-सर्वेक्षण चल रहा हैकरीब 40 प्रतिशत मरीजों में स्वस्थ होने के बाद एंटीबॉडी खत्म हो गयीएंटीबॉडी समाप्त होने से ऐसे लोगों के फिर से संक्रमित होने का जोखिम

कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। चीन से निकली इस खतरानक बीमारी से देशभर में अब तक 3,940,131 लोग संक्रमित हो गए हैं और 68,598 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना के लिए फिलहाल कोई टीका नहीं है।

कोरोना से बचने और रोकथाम के लिए देशभर के कई बड़े शहरों में सीरो-सर्वेक्षण चल रहा है। हाल ही में अहमदाबाद नगर निकाय द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण में यह तथ्य सामने आया है कि कोरोना वायरस संक्रमण से उबर चुके करीब 40 प्रतिशत मरीजों में स्वस्थ होने के बाद एंटीबॉडी खत्म हो गयी। इस सर्वेक्षण में शहर के 1,800 संक्रमित लोगों को शामिल किया गया था। 

दोबारा कोरोना होने का खतराअहमदाबाद नगर निगम के चिकित्सा अधिकारी डॉ भवीन सोलंकी ने शुक्रवार को कहा कि स्वस्थ हुए लोगों में एंटीबॉडी समाप्त होने से ऐसे लोगों के फिर से संक्रमित होने का जोखिम होता है। 

1800 मरीजों पर हुआ सर्वेक्षणनिगम द्वारा संचालित एमईटी मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ जय शेठ ने कहा कि यह सर्वेक्षण ऐसे 1,800 व्यक्तियों को ले कर किया गया था जिनके मार्च से जुलाई के बीच एंटीजन परीक्षणों के माध्यम से वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी थी। 

स्वस्थ होने के बाद गायब हो जाती हैउन्होंने कहा कि सर्वेक्षण में पता चला कि संक्रमण से उबर चुके मरीजों में से करीब 40 प्रतिशत ने एंटीबॉडी खो दी है तथा एंडीबॉडी मरीजों के स्वस्थ होने के लंबे समय बाद गायब हो जाती हैं। 

टीका नहीं आने तक रहना होगा सतर्कउन्होंने कहा कि इससे यह बात सामने आती है कि जिन लोगों ने एंटीबॉडी खो दी हैं, वे भविष्य में फिर से कोविड-19 की चपेट में आ सकते हैं। सोलंकी ने कहा, "जब तक कोई टीका बाजार में उपलब्ध नहीं हो जाता तब तक हमें सामाजिक दूरी और मास्क जैसे एहतियाती उपाय करते रहने होंगे।' 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब