लाइव न्यूज़ :

COVID-19 : सिर्फ1 दिन का जीवन देता है 1 फेस मास्क, अच्छी तरह जान लें मास्क से जुड़ी ये 8 जरूरी बातें

By उस्मान | Updated: March 5, 2020 10:56 IST

Coronavirus (COVID-19) prevention tips : क्या एक महंगा फेस मास्क आपको कोरोना वायरस से बचा सकता है?

Open in App

Coronavirus (COVID-19) : चीन के घातक कोरोना वायरस से दुनियाभर में अब तक 3286 लोगों के मौत हो गई है। फिलहाल 95,483 लोग इसकी चपेट में है और यह आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। इनमें सबसे ज्यादा 3013 मौत सिर्फ चीन में हुई हैं। 

मौत के इस वायरस ने पिछले दो महीनों में चीन के अलावा भारत सहित 80 देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने इसे COVID-19 नाम दिया है। कोरोना वायरस का अभी तक कोई टीका या इलाज नहीं मिला है हालांकि वैज्ञानिक इसका इलाज खोजने में लगे हैं। 

हालांकि डॉक्टर्स का कहना है कि घबराने की बात नहीं है लेकिन जितना हो सके सावधानियां बरतें। कोरोना के लिए अभी फिलहाल कोई एंटीडोट या दवा नहीं है लेकिन कुछ शुरुआती सावधानियां हैं जिससे कोरोना से बचा जा सकता है। इन्हीं सावधानियों में एक सावधानी है सही मास्क का चुनाव करने की।

मेडिकल स्टोर और अमेज़न व फ्लिप्कार्ट जैसे ऑनलाइन प्लेटफोर्म पर कई प्रकार के फेस मास्क बेचे जा रहे हैं। इनमें मेडिकल-ग्रेड पेपर से बने मास्क, सजावटी पेपर मास्क, पॉलीयूरेथेन पित्त मास्क, धोने योग्य कपड़े का मास्क और एलर्जी मास्क। लेकिन सवाल यह है कि क्या सभी तरह के मास्क कोरोना वायरस के खिलाफ सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं? 

नाक और मुंह को करें कवरमास्क को केवल नाक के ऊपर पहना जाता है ठोड़ी के नीचे नहीं और न सिर्फ मुंह पर। ऐसा करने से नाक खुली रहती है और हवा पास होती रहती है। बेहतर मास्क भी गलत तरीके से पहनने पर सुरक्षा नहीं करता है। 

बार-बार मास्क न उतारेंकई लोग मास्क को बार-बार उतारकर डेस्क, फर्श, टेबल या किसी सतह पर रख देते हैं। आपको बता दें कि वायरस सतह से फैलता है। ऐसा करने से आपका मास्क दूषित हो सकता है। 

बार-बार मास्क को छूने से बचेंबार-बार मोबाइल फोन, आईपैड, कीपैड या अन्य गैजेट को छूने के बाद मास्क को छूने से भी वो दूषित हो सकता है। इसलिए आपको बार-बार मास्क को छूने से बचना चाहिए। 

बात करते समय मुंह से नीचे न करेंबातचीत या खाने के दौरान मास्क को ठोड़ी के नीचे खींचना नहीं चाहिए। ऐसा करने से आपको कोई फायदा नहीं होने वाला है।

सिर्फ एक दिन एक मास्क पहनेंएक्सपर्ट मानते हैं कि किसी भी तरह का मास्क केवल एक दिन ही सुरक्षा दे सकता है क्योंकि इसमें मिट्टी के कण जाने से दूषित होने का खतरा होता है। आप जितने दिनों तक एक मास्क को पहनकर रखेंगे, वो उतना ही अधिक संक्रामक होता रहेगा। एक फेस मास्क को कभी भी एक दिन से अधिक समय तक नहीं पहनना चाहिए। 

सही तरीके से करें निपटानइस्तेमाल किये हुए मास्क को आपको कहीं भी नहीं फेंकना चाहिए। संभव है उसमें किसी तरह का वायरस हो जो दूसरों को प्रभावित कर सकता है। इसका निपटान सही तरह करना चाहिए। 

प्लास्टिक मास्क न खरीदेंआपको कपड़े, कागज या प्लास्टिक से बना मास्क या एलर्जी मास्क खरीदने से बचना चाहिए। इस तरह के मास्क इस वायरस से आपकी रक्षा नहीं करते हैं। 

घर का बना मास्क न पहनेंरेनकोट, महिलाओं के अंडरवियर, कार्डबोर्ड बॉक्स, प्लास्टिक की बोतलों और अन्य घरेलू सामानों से तैयार किए होममेड मास्क कोरोना वायरस के खिलाफ कोई सुरक्षा प्रदान नहीं करते हैं, इसलिए इनके इस्तेमाल से बचें।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटचीन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब