लाइव न्यूज़ :

COVID-19 cough symptoms: कोरोना वायरस वाली खांसी के इन 5 लक्षणों को समझें और तुरंत टेस्ट कराएं

By उस्मान | Updated: April 21, 2021 12:59 IST

सामान्य खांसी और कोरोना वायरस की खांसी में अंतर को समझें

Open in App
ठळक मुद्देसामान्य खांसी और कोरोना वायरस की खांसी में अंतर को समझेंकोरोना की खांसी है अजीब तरह कीलक्षण को नजरअंदाज न करें

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। देश में एक दिन में रिकॉर्ड तीन लाख के करीब नए मामले सामने आये हैं। कोरोना के नए रूप सामने आने के बाद कोरोना के लक्षणों में भारी वृद्धि हुई है। 

शुरुआत में कोरोना वायरस के लक्षणों का पता लगाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है क्योंकि उनमें से अधिकांश सामान्य सर्दी और फ्लू जैसे होते हैं। खांसी भी कोरोना का लक्षण है लेकिन लोग सामान्य खांसी और कोरोना की खांसी में अंतर को समझ नहीं पाते हैं। हम आपको इसके लक्षण बता रहे हैं। 

सूखी खांसीसूखी खांसी कोरोना का लक्षण है जो ज्यादातर रोगियों में देखा गया है। रिपोर्ट बताती है कि शुरुआती दिनों में कोरोना के लगभग 59 से 82 प्रतिशत रोगियों को सूखी खांसी का अनुभव हुआ। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन-चीन के एक संयुक्त अध्ययन द्वारा फरवरी 2020 में प्रकाशित एक अन्य रिपोर्ट में पाया गया कि कोरोना वाले लगभग 68 प्रतिशत लोगों में सूखी खांसी विकसित हुई, जो 55,000 से अधिक पुष्ट मामलों में दूसरा सबसे आम लक्षण था।

सूखी खांसी का सीधा सा मतलब है कि आपको खांसी हो रही है लेकिन कफ या बलगम नहीं निकल रहा है। कफ आना गीली खांसी का संकेत है और आम तौर पर एक साधारण सर्दी और फ्लू से जुड़ा होता है। हालांकि सूखी खांसी एलर्जी का भी संकेत हो सकती है। इसलिए, पुष्टि के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करना या जांच कराना  सबसे अच्छा है।

लगातार खांसी होनाकोरोना वायरस में होने वाली सूखी खांसी में आमतौर पर एक बहुत ही अजीब तरह की आवाज होती है, जो आपके गले के पीछे की ओर होती है। यह आपकी आवाज को बदल देती है। इसमें आवाज में कर्कश या भौंकने जैसा प्रतीत होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि खांसी के साथ वायुमार्ग लगातार बदल रहे हैं।

सांस की तकलीफ के साथ खांसी सांस की तकलीफ के साथ खांसी और बुखार कोरोना का संक्रमण का पुष्ट संकेत है। लगातार सूखी खांसी श्वसन पथ पर बहुत दबाव डालती है। यदि ऐसा होता है तो इसका मतलब है कि यह कोई मौसमी खांसी नहीं है और आप वायरस से संक्रमित हो सकते हैं। कोरोनो के 40 फीसदी मरीजों ने बताया कि शुरुआती दिनों में उन्हें सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई। सांस की तकलीफ भी लॉन्ग कोविड का संकेत है। अधिकांश लोग संक्रमण से उबरने के बाद भी हफ्तों का अनुभव करते हैं।

गले में खराश गले में खराश होना कोरोना का एक सामान्य लक्षण है और व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भिन्न हो सकता है। कोरोना मामलों में, वायरस नाक और गले से जुड़ी झिल्लियों में प्रवेश करता है, जिससे उनमें सूजन आ सकती है, जिससे गले में खराश हो सकती है। रोगी द्वारा महसूस किए गए दर्द और खराश को 'ग्रसनीशोथ' कहा जाता है। कोरोना के मामले में, किसी को गले में खराश के साथ बुखार, सूखी खांसी और थकान जैसे लक्षण अनुभव हो सकते हैं। 

कुछ भी सूंघ नहीं पानासामान्य सर्दी और फ्लू के दौरान नाक भरने से बहुत परेशानी पैदा हो सकती है। इसके साथ ही अगर आपको गंध की कमी (एनोस्मिया), गंध कम होना (हाइपोसिमिया) जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। अगर इसके साथ खांसी भी होती है, तो कोरोना से जुड़ी हो सकती है। कोरोना पॉजिटिव रोगियों में गंध के नुकसान का औसत प्रसार लगभग 41 प्रतिशत है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामेडिकल ट्रीटमेंटहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”