लाइव न्यूज़ :

कोरोना काल में किडनियों को स्वस्थ रखना जरूरी, ये 5 आदतें किडनियों को करती हैं खराब

By उस्मान | Updated: June 8, 2020 16:05 IST

Coronavirus and Kidney Health: कोरोना संकट में किडनियों को स्वस्थ रखना जरूरी है

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के मरीजों में किडनी खराब होने के मामले सामने आयेरोजाना की छोटी-छोटी आदतों से किडनी खराब होने का खतराकोरोना काल में किडनियों को स्वस्थ रखना जरूरी

कोरोना वायरस का असर किडनियों पर भी पड़ता है। यह खतरनाक वायरस उन्हें के डैमेज कर साता है। कोरोना कई कई मरीजों में किडनी से जुड़ीं समस्याएं देखने को मिली हैं। अध्ययन के अनुसार कोरोना वायरस किडनी के मरीजों के उपचार को जटिल बनाने के साथ-साथ उनके जीवित रहने की संभावना को कम कर रहा है।

एक अध्ययन के अनुसार, कोरोना वायरस सीधे किडनी पर हमला करता है। मार्च में जर्नल सेल में प्रकाशित एक अध्ययन से पता चला है कि कोरोना वायरस एसीई 2 नामक कोशिकाओं पर एक प्रकार के रिसेप्टर से बंधकर शरीर में घुसता है। ये विशेष रिसेप्टर्स न केवल हृदय और फेफड़ों में कोशिकाओं में पाए जाते हैं, बल्कि किडनियों में भी पाए जाते हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि बुजुर्गों, किडनी की बीमारियों या अन्य पुरानी बीमारियों जैसे हृदय रोग या डायबिटीज से पीड़ित लोगों को भी कोरोना वायरस का अधिक खतरा होता है। चूंकि किडनी के मरीज पहले से ही बढ़े हुए जोखिम में होते हैं, इसलिए कोरोना वायरस से बचने के लिए उन्हें कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

किडनी शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्य करती है। लेकिन हमारे कुछ गलत आदतें किडनी को नुकसान पहुंचाती है। किडनी खराब होने पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि किडनी को खराब होने से बचाने के लिए कुछ गलत आदतों को छोड़ देना चाहिए।

1) पेशाब को रोकनायदि आप पेशाब को रोक कर रखते हैं तो इस आदत को तुरंत छोड़ दें ऐसा करना आपकी किडनी के लिए हानिकारक हो सकता है। आपकी इस आदत के कारण किडनी फेल हो सकती है या फिर किडनी में स्टोन होने की समस्या हो सकती है।

2) नमक का अधिक सेवनअधिक नमक का सेवन करना भी किडनी को नुकसान पहुंचाता है। आपने देखा होगा कि कुछ लोग नमक का बहुत अधिक सेवन करते हैं। जिसका सीधा प्रभाव किडनी पर पड़ता है। शरीर में सोडियम की अधिक मात्रा होने से ब्लड प्रेशर हाई हो जाता है जिसके कारण किडनी पर जोर पड़ता है।

3) कम पानी पीनाअगर आप दिन भर में पानी का सेवन कम करते हैं तो आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में हानिकारक टॉक्सिंस छनने की बजाय शरीर में जमा होने लगते हैं। जिसके कारण किडनी फेल हो सकती है।

4) मीठे चीजों का अधिक सेवनअधिक मिठाई का सेवन करने से भी पेशाब में प्रोटीन निकलने लगता है। जिससे किडनी खराब होने लगती है। इतना ही नहीं, मीठी चीजों का अधिक सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक है। इससे ब्ल्लोद शुगर बढ़ने का खतरा रहता है और ब्लड शुगर बढ़ने से किडनियों पर बोझ बढ़ता है। 

5) नींद कम लेनानींद कम लेने से अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं तो उत्पन्न होती ही है लेकिन किडनी भी प्रभावित होता है। नींद कम लेने से मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है। इसलिए आपको भरपूर नींद लेनी चाहिए।

किडनी के मरीज इन बातों का रखें ध्यान1) यदि आप कोरोना वायरस से प्रभावित होने के अधिक जोखिम में हैं, तो आपको जरूरी चीजों का स्टॉक करके रखना चाहिए। 2) अपने और दूसरों के बीच दूरी बनाये रखने के लिए दैनिक सावधानियों का पालन करें। 3) बाहर जाने पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें, जो बीमार हैं, उनसे दूर रहें, निकट संपर्क सीमित करें। 4) बार-बार हाथ धोना न भूलें। 5) ज्यादा से ज्यादा भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। 6) यदि आपके समुदाय या क्षेत्र में कोरोनो वायरस का प्रकोप है, तो घर से बाहर कदम न रखें। 7) सरकारी सलाह का पालन करें और घबराएं नहीं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब