लाइव न्यूज़ :

मुझे कोरोना वायरस है, मैं कोरोना का टीका कब लगवा सकता हूं ?

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 2, 2021 14:38 IST

जानिये क्या कोरोना के मरीज टीका लगवा सकते हैं या नहीं

Open in App
ठळक मुद्देक्या कोरोना के मरीज टीका लगवा सकते हैंदूसरा टीका कब लगवाना चाहिए, क्या यह जरूरी हैक्या टीका लगवाने के बाद भी वायरस फैल सकता है

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप तेजी से फैलता जा रहा है । पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के लगभग 4 लाख मामले सामने आए हैं । ऐसे में लोगों को बचाने के लिए वैक्सीनेशन सबसे जरूरी है ।

भारत में वैक्सीनेशन अभियान फेज 3 के तहत  1 मई से 18-44 उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी  लेकिन वैक्सीन लगवाने को लेकर लोगों के मन में कई सवाल भी हैं ।

यदि आप वर्तमान में कोरोना संक्रमित हैं तो आपको टीका लगवाना चाहिए या नहीं? ऐसे सवाल अगर आपके मन में भी आ रहे हैं, तो स्वास्थ्य और परिवार कल्याण  मंत्रालय द्वारा जारी इन दिशा-निर्देशों पर जरूर ध्यान दें । 

मुझे अभी कोरोना संक्रमण है तो वैक्सीन का टीका कब लिया जा सकता है ? 

अगर आप कोरोना संक्रमित है तो आपको सलाह दी जाती है कोरोना से ठीक होने के 14 दिन बाद कम से कम दो से आठ सप्ताह के अंतराल के बाद आप वैक्सीन की पहली डोज ले सकते हैं । कोरोना संक्रमण की हिस्ट्री होने के बावजूद वैक्सीन जरूर लगवाएं ।    

मुझे अपनी कोविड टेस्ट की रिपोर्ट नहीं मिली है लेकिन मुझे कोरोना के लक्षण है तो क्या मुझे टीका लगाया जा सकता है ?

यदि आपको कोविड के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो आप वैक्सीन नहीं लगवा सकते है । स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार ऐसे लोग टीकाकरण स्थल पर दूसरों को भी संक्रमित कर सकते है इसलिए आप कोरोना लक्षण कम होने के दो सप्ताह बाद टीका लगवा सकते हैं । 

मुझे पहली डोज के बाद कोरोना हो गया है तो क्या मुझे दूसरी डोज लेनी चाहिए ?

हां, आपको वैक्सीन की दूसरी डोज जरूर लेनी चाहिए । हालांकि  जब तक आप पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाते और लक्षण खत्म होने के चार सप्ताह बाद अब अपनी डोज ले सकते है ।

क्या कोरोना वैक्सीन लेने के बाद भी वायरस फैल सकता है ?

यदि आप कोरोना की दोनों डोज लेने के बाद संक्रमित हो जाते है तो  आप भी कोरोना फैला सकते हैं इसलिए आपको खुद को तुरंत आइसोलेट करना चाहिए और मास्क लगाना चाहिए ।  

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार