लाइव न्यूज़ :

Covid-19 Update: दिल्ली में कोरोना का कहर, 2 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 562

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 5, 2025 16:49 IST

दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण से पांच माह के एक शिशु सहित दो लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। केरल के बाद राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के सबसे अधिक मामले हैं।

Open in App

दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण से पांच माह के एक शिशु सहित दो लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। केरल के बाद राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के सबसे अधिक मामले हैं। दिल्ली में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 562 है और इस वर्ष एक जनवरी से कोविड के कारण सात लोगों की मौतें हुई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को 105 मामले सामने आए।

पांच माह के एक शिशु के संक्रमित होने की पुष्टि के बाद उसकी मौत हो गई। उसे दौरे पड़ रहे थे, निमोनिया से पीड़ित था तथा सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली की समस्या से जूझ रहे 87 वर्षीय एक बुजुर्ग मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय और गुर्दे की बीमारी के साथ-साथ कोविड निमोनिया से पीड़ित थे तथा संक्रमित होने के बाद उनकी भी मौत हो गई। देश में कोविड के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,866 हैं, जिनमें से केरल सर्वाधिक प्रभावित राज्य है। केरल के बाद दिल्ली, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और गुजरात में सबसे ज्यादा लोग कोविड से संक्रमित हैं।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसCorona
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह