लाइव न्यूज़ :

सर्दियों में नहाते समय की गई ये 8 गलतियां सेहत को डाल सकती हैं खतरे में, अधिकतर लोग करते हैं दूसरी गलती

By उस्मान | Updated: December 14, 2021 10:04 IST

त्वचा और बालों को रखना है स्वस्थ तो इन गलतियों से बचें

Open in App

ऐसा माना जाता है कि बाथरूम या टॉयलेट में 3.2 मिलियन बैक्टीरिया होते हैं। नहाते समय कई गई कुछ गलतियां इन कीटाणुओं को आपके घर में सभी जगह फैला सकती हैं। इसका नतीजा यह हो सकता है कि आप और आपके परिवार के लोगों के त्वचा और पेट की बीमारियों से पीड़ित होने के चांस बढ़ जायें। हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बता रहे हैं जो लोग नहाते समय करते हैं और वो उनके लिए मुसीबत का कारण बन सकती हैं।  

पहले सिर पर पानी न डालेंनहाने की एक प्रक्रिया होती है। अगर आप नहाते समय सबसे पहले सिर पर पानी डालते हैं, तो ये आपके लिए बहुत ही घातक हो सकता है। वैज्ञानिकों ने शोध में पाया है कि नहाते समय सिर पर पहले पानी डालने से बहुत सी बीमारियां हो सकती हैं। 

नहाते समय सिर पर पानी डालने से सिर की नशे सिकुड़ने लगतीं हैं और जैसे -जैसे आपकी उम्र बढ़ती जाती हैं ,ये नशे खून का बहाब सिर में कम कर देती हैं और इससे ब्रेन हैमरेज जैसी खतरनाक बीमारियाँ जन्म ले लेतीं है।

गर्म पानी से नहाने से बचेंसर्दियों के मौसम आमतौर पर सभी लोग में गर्म पानी से स्नान करते हैं। परंतु गर्म पानी से स्नान करना त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकता है। स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए गर्म पानी की जगह गुनगुने पानी से स्नान करने की आदत डाल लें।

स्क्रबिंग हमेशा हल्के हाथों से करेंअगर आप स्क्रबिंग हल्के हाथों से नहीं करेंगे तो आपकी स्किन पर रैशेज हो सकते हैं। स्किन को हेल्दी रखने के लिए हमेशा हल्के हाथों से स्क्रबिंग करने की आदत डाल लें। 

चेहरे पर साबुन न लगाएंबहुत से लोग चेहरे को धोने के लिए भी साबुन का इस्तेमाल करते हैं, परंतु साबुन से चेहरा धोना नुकसानदायक होता है। चेहरे को हमेशा फेस वॉश से धोने की आदत डाल लें। फेश वॉश से चेहरे का निखार बना रहता है। 

टूथब्रश बाथरूम में न रखेंअक्सर लोग दांत साफ करने के बाद ब्रश को खुला रख देते हैं जिससे उस पर कीटाणु जमते रहते हैं और अगले दिन उसी ब्रश का इस्तेमाल करते हैं। बाथरूम में टूथब्रश रखने से कीटाणुओं का खतरा बढ़ता है। अपने टूथब्रश को रखने के लिए एक सुरक्षित स्थान खोजें जो शौचालय से दूर हो। अपने टूथब्रश को हर 3 महीने में बदलें।

कुछ हिस्सों की सफाई नहीं करनाअक्सर लोग नहाते समय पीठ, खोपड़ी, पैरों के नीचे और कानों के पीछे सफाई नहीं करते हैं। इससे धीरे-धीरे इन हिस्सों में मैल जमता रहता है और त्वचा संबंधी रोगों का खतरा होता है। इन हिस्सों की सफाई के लिए विशेष ब्रश का इस्तेमाल करें और उनकी सफाई का ध्यान रखें।

नहाने के बाद गीले तौलिये का इस्तेमालनहाने के बाद हमेशा सूखे-साफ तौलिया यूज करें। गंदे या गीले तौलिए का इस्तेमाल करने से खूजली, रैशेज, फंगस, मस्सा आदि की समस्या हो सकती है। स्किन को हेल्दी रखने के लिए हमेशा सूखे और साफ तौलिए का इस्तेमाल करें।

नहाने का सही तरीकानहाते समय सबसे पहले अपने पैरों पर पानी डालना चाहिए और धीरे -धीरे पानी डालते हुए ऊपर की तरफ बढ़ें। जब आप का पूरा शरीर भीग जाये उसके बाद सिर पर पानी डालें और फिर चाहे जिस तरह से स्नान करें।

टॅग्स :विंटर्स टिप्सविंटर फिटनेसहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब