लाइव न्यूज़ :

सर्दियों में होंठों के पास होने वाले दर्दनाक घावों को 1 दिन में साफ कर देंगी ये 5 चीजें

By उस्मान | Updated: December 12, 2018 12:33 IST

कोल्ड सोर्स को फीवर ब्लिस्‍टर्स या हरपीज सिम्‍प्‍लेक्‍स भी कहा जाता है। यह एक वायरल इन्फेक्शन है। यह होंठों के आसपास होने वाले तरल पदार्थ से भरे छाले होते हैं। इनमें तेज दर्द होता है जिस वजह से आपका बोलना और खानापीना हराम हो जाता है।

Open in App

कोल्ड सोर्स को फीवर ब्लिस्‍टर्स या हरपीज सिम्‍प्‍लेक्‍स भी कहा जाता है। यह एक वायरल इन्फेक्शन है। यह होंठों के आसपास होने वाले तरल पदार्थ से भरे छाले होते हैं। इनमें तेज दर्द होता है जिस वजह से आपका बोलना और खानापीना हराम हो जाता है। इस तरह के घाव अक्सर दो से चार हफ्तों में सही हो जाते हैं लेकिन जब तक रहते हैं, तब आपको परेशान कर सकते हैं। इस तरह के घाव एचएसवी -1 वायरस के कारण होते हैं। ऐसे घाव होने पर आपको खुजली, बुखार, सिरदर्द और मसूड़ों से जुड़ी समस्या हो सकती है। वैसे इस समस्या के लिए मेडिकल ट्रीटमेंट है लेकिन आप कुछ घरेलू उपायों के जरिए भी इससे राहत पा सकते हैं, चलिए जानते हैं कैसे-  

1) बर्फ कोल्ड सोर्स से राहत पाने के लिए बर्फ एक बेहतर चीज है। बर्फ से सूजन और दर्द को कम करने में मदद मिलती है। घाव पर बर्फ रखने से सूजन, दर्द और लालिमा से निपटने में मदद मिलेगी।  

2) टी ट्री ऑयल इसमें एंटीवायरल गुण होते हैं जो वायरस को खत्म करने और घाव को सही करने में मददगार है। इसके अलावा इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो सूजन को कम करने में सहायक है। आपको कॉटन के जरिए तेल को घाव पर लगाना चाहिए। 

3) पेपरमिंट ऑयल पेपरमिंटऑयल में एंटीवायरल गुण होते हैं जो इस तरह के घावों से निपटने में मदद करेंगे। इसमें मेथनॉल है, जो घाव के उपचार में सहायक हो सकता है और इसका कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होता है। इन घावों से छुटकारा पाने के लिए आपको इसे नियमित रूप से उपयोग करना चाहिए। आप कॉटन के जरिए पेपरमिंट ऑयल को प्रभावित हिस्से पर लगा सकते हैं।

4) शहद  हद में एंटीमाइक्रोबायल गुण होते हैं और वायरस से लड़ने, सूजन को कम करने और आपके दर्द को शांत करने में आपकी मदद कर सकता है हैं। इस तरह के घावों से छुटकारा पाने के लिए आपको इन पर शहद लगाना चाहिए। 

5) शहदलहसुन एंटीवायरल और एंटीसेप्टिक गुणों के लिए जाना जाता है, जो आपके मुंह पर होने वाले इस तरह के घावों के दर्द को कम कर सकता है। इसके लिए आपको लहसुन को पीसकर घाव पर लगाना चाहिए। याद रखें कि इसे लगाने से आपको अगर ज्यादा जलन होती है, तो आपको इससे बचना चाहिए। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेविंटर्स टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब