लाइव न्यूज़ :

कैंसर, साइनस, ब्लड शुगर, डायबिटीज जैसे 10 रोगों का काल है लौंग, ऐसे खाने से 2 दिन में दिखेगा असर

By उस्मान | Updated: February 12, 2019 08:01 IST

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल तत्व आपको स्वस्थ रखते हैं। लौंग में यूजेनॉल होता है जो साइनस और दांद दर्द जैसी हेल्थ प्रॉब्लम को ठीक करने में मदद करता है। लौंग की तासीर गर्म होती है।

Open in App

किचन में ऐसे कई मसाले हैं जिनके प्रयोग से हम स्वास्थ्य परेशानियों को ठीक कर सकते हैं। इनमें से एक लौंग हैं जिसका इस्तेमाल भारतीय भोजन में विशेष रूप से किया जाता है। लौंग न केवल खाने का स्वाद और महक बढ़ाती है, बल्कि यह सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल तत्व आपको स्वस्थ रखते हैं। लौंग में यूजेनॉल होता है जो साइनस और दांद दर्द जैसी हेल्थ प्रॉब्लम को ठीक करने में मदद करता है। लौंग की तासीर गर्म होती है।

लौंग में फाइबर, विटामिन और खनिज जैसे आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जो स्‍वास्‍थ के लिए फायदेमंद हैं। यह हड्डियों को भी मजबूत बनाता है और आपके स्कैल्प के साथ-साथ बालों को डैंड्रफ से भी बचाता है। चलिए जानते हैं कि लौंग से आपको और क्या-क्या फायदे होते हैं। 

1) साइनसनाक में सूजन से राहत दिलाने में लौंग बहुत फायदेमंद है। अगर लौंग को लंबे समय तक आहार में शामिल किया जाए, तो यह साइनस से काफी हद तक छुटकारा दिला सकता है। आप पूरी लौंग को सूंघकर भी इसका लाभ उठा सकते हैं। रोजाना तीन से चार चम्मच लौंग के तेल को गर्म पानी में मिलाकर पीने से इंफेक्शन नहीं होता है और सांस लेना आसान हो जाता है।

2) मॉर्निंग सिकनेसलौंग एंटीसेप्टिक होता है। यह अपच को ठीक करने के साथ उल्टी और मतली से भी राहत देता है। यह गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत उपयोगी है। गर्भावस्था के शुरुआती महीनों में, ज्यादातर महिलाओं को सुबह के समय उल्टी की शिकायत होती है।

 3) मुंहासेलौंग के तेल में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। इस वजह से यह कील-मुंहासों को दूर करने में बहुत प्रभावी है। साथ ही यह इन मुंहासों को आपके चेहरे पर फैलने से भी रोकता है। लौंग में शरीर को साफ करने वाले तत्व भी होते हैं जो मुंहासों की जलन से राहत दिलाने में भी आपकी मदद करते हैं। आप चाहें तो कपड़े का फेस पैक बना सकते हैं या अपनी क्रीम में इस्तेमाल कर सकते हैं।

4) इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायकलौंग आपकी इम्युनिटी बढ़ाकर आपको संक्रमण और सर्दी से बचाता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है जो आपकी त्वचा और मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब