हैजा की बीमारी से कैसे बचें, हैजा के कारण, लक्षण, उपचार और बचाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2025 21:08 IST2025-06-26T21:08:48+5:302025-06-26T21:08:48+5:30

आंतों में होने वाले इस इंफेक्शन को अगर गंभीरता से ना लिया जाए तो जानलेवा भी हो सकता है। इस बीमारी के होने पर पीड़ित को दस्त लग जाते हैं और उसके शरीर में पानी की कमी हो जाती है।

Cholera 4 Home Remedies Prevention Tips in Hindi | हैजा की बीमारी से कैसे बचें, हैजा के कारण, लक्षण, उपचार और बचाव

हैजा की बीमारी से कैसे बचें, हैजा के कारण, लक्षण, उपचार और बचाव

हैजा का नाम सुनते ही लोग भयभीत हो जाते हैं। यह प्राय: महामारी के रूप में फैलता है। यह रोग अधिकतर गर्मी और बारिश के मौसम में पनपता है। यह संक्रामक बीमारी वाइब्रियो कॉलेरी नामक जीवाणु से फैलती है।

आंतों में होने वाले इस इंफेक्शन को अगर गंभीरता से ना लिया जाए तो जानलेवा भी हो सकता है। इस बीमारी के होने पर पीड़ित को दस्त लग जाते हैं और उसके शरीर में पानी की कमी हो जाती है।

यह संदूषित, जल, भोजन तथा दूध द्वारा संचारित होता है। हैजा से बचने के लिए इसके लक्षण, कारण और उपचार के बारे में जानकारी होना जरूरी है। हैजा के लक्षणों को कम करने के लिए आप घरेलू उपाय भी आजमा सकते हैं। 

1) अधिक तरल पदार्थ लें
हम सभी जानते हैं कि हैजा की वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, इसलिए इस स्थिति का इलाज करने का पहला प्रयास शरीर हाइड्रेट रखना है। अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए खूब पानी पीना जरूरी है।

सुनिश्चित करें कि आप साफ पानी पियें। अगर संभव हो तो पानी को उबाल लें या फिर पीने के पानी में क्लोरीन या आयोडीन की गोली डाल लें। पानी के अलावा, आप अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए नारियल का पानी, छाछ, हर्बल चाय और संतरे का रस ले सकते हैं। 

2) घर पर बना ओआरएस लें
हैजा की वजह से शरीर से पानी निकल जाता है इसलिए शरीर से तरल पदार्थ और नमक की मात्रा को को संतुलित करना बहुत जरूरी है। इसे ओरल रिहाइड्रेशन सलूशन (ओआरएस) से सबसे अच्छा किया जा सकता है क्योंकि यह हैजा के लक्षणों की तीव्रता को कम करता है।

आपको विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा निर्धारित ओआरएस के अलावा घर पर ही ओआरएस बनाने की कोशिश करनी चाहिए। घर से बना ओआरएस बनाने के लिए, आपको केवल 1 लीटर पानी में आधा चम्मच नमक और छह चीनी चम्मच मिक्स करनी चाहिए।

3) दही का इस्तेमाल करें
हैजा के प्रभाव को कम करने के लिए यह एक बेहतर उपाय है। इसमें हेल्दी बैक्टीरिया होते हैं जो पाचन को बेहतर करते हैं और आपके शरीर को बैक्टीरिया से लड़ने की शक्ति देते हैं। इसके अलावा अच्छे बैक्टीरिया इम्युनिटी सिस्टम को भी मजबूत बनाने में सहायक हैं। हैजा होने पर आपको 2 से 3 कप दही खानी चाहिए।

4) अदरक खायें 
अदरक अपने प्राकृतिक एंटीबायोटिक गुणों के लिए जाना जाता है और यह हैजा के लिए एक प्रभावी इलाज है। यह हैजा की वजह से होने वाले दस्त, पेट की ऐंठन और पेट दर्द को कम करने में भी मदद करता है। इसके अलाबा शहद के साथ इसके सेवन से पाचन प्रक्रिया में सुधार होता है।

आप अदरक की चाय भी पी सकते हैं। चाय बनाने के लिए अदरक के साथ काली मिर्च, तुलसी और पुदीने के पत्तों का इस्तेमाल करने से न केवल आपके पाचन क्षमता में सुधार होता है बल्कि आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद मिलती है। 

Web Title: Cholera 4 Home Remedies Prevention Tips in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे