लाइव न्यूज़ :

Chandra Grahan 2021: आज दिन में 11:34 बजे लगेगा चंद्र ग्रहण, अगले 10 घंटों तक न करें ये 4 काम, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर, गर्भवती महिलाएं सावधान

By उस्मान | Updated: November 19, 2021 09:07 IST

चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ कामों को करने से बचाना चाहिए, इससे सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय समय के अनुसार सुबह 11 बजकर 34 मिनट पर लगेगा चंद्र ग्रहणगर्भवती महिलाओं को सतर्क रहने की सलाहचंद्र ग्रहण के दौरान किसी व्यक्ति को भोजन नहीं करना चाहिए

Chandra Grahan or Lunar Eclipse 2021: आज  यानी 19 नवंबर, शुक्रवार को साल 2021 का आखिरी आंशिक चंद्र ग्रहण लगेगा। बताया जा रहा है कि चंद्र ग्रहण भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में दिखाई देगा। ऐसा माना जा रहा है कि 580 साल बाद इतना लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। इससे पहले इतना लंबा चंद्रग्रहण 18 फरवरी 1440 में पड़ा था। 

चंद्र ग्रहण का समय

चंद्र ग्रहण 19 नवंबर शुक्रवार को लगेगा। इसकी शुरुआत भारतीय समय के अनुसार सुबह 11 बजकर 34 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति शाम 5 बजकर 33 मिनट पर। खण्डग्रास ग्रहण की कुल अवधि 03 घंटे 26 मिनट की होगी। उपच्छाया चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 05 घंटे 59 मिनट की होगी।

कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

जानकारों की मानें तो साल का आखिरी चंद्र ग्रहण ग्रहण भारत के पूर्वोत्तर इलाकों में दिखाई देगा। अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ हिस्सों में इसे देखा जा सकेगा। इसके अलावा ये उत्तर और दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया और प्रशांत क्षेत्र में देखा जा सकेगा।

चंद्र ग्रहण का प्रभाव

चंद्र ग्रहण का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। ग्रहण का असर राशियों और वातावरण पर तो पड़ता ही है, सेहत पर भी इसके प्रभाव देखे जा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान किसी व्यक्ति को भोजन नहीं करना चाहिए। साथ ही इस समय पानी पीने की भी मनाही होती है। हालांकि, बीमार लोग या बच्चे इस नियम से बंधे नहीं होते हैं। किसी भी ग्रहण के बाद स्नान जरूर करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का भी अधिक खतरा होता है, चलिए जानते हैं- 

चंद्र ग्रहण के स्वास्थ्य पर प्रभाव

1) चोट या कट लगने पर ज्यादा खून निकलना जल्दी ठीक नहीं होनाभारत और अमेरिका सहित कई देशों में ऐसा माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान लगने वाला कोई हल्का कट या चोट प्रभावित हिस्से पर जिंदगीभर के लिए निशान छोड़ सकती है। इतना ही नहीं चंद्र ग्रहण के दौरान लगने वाली चोट से खून भी ज्यादा निकलता है। इन बातों में कितनी सच्चाई है यह कहा नहीं जा सकता क्योंकि इस संबंध में अभी तक कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। 

2) चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ खाना-पीना नहीं चाहिएहिंदू धर्म में, लोगों का मानना है कि चंद्र ग्रहण के दौरान, लोगों को सीमित समय के लिए खाने और पीने से बचना चाहिए। यह मिथक प्राचीन काल से प्रचलित है और आज भी कायम है।

3) गर्भवती महिलाएं रहें होशियारमाना जाता है कि चंद्र ग्रहण के कारण गर्भवती महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित होती हैं। चंद्र ग्रहण के दौरान, गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के नकारात्मक प्रभावों से बच्चे को बचाने के लिए घर के अंदर रहने के लिए कहा जाता है। उन्हें तेज वस्तुओं से दूर रहने के लिए भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि किसी नुकीली चीज के संपर्क में आने से बच्चे का जन्म किसी फटे होंठ या जन्म के निशान के साथ हो सकता है। 

4) यौन संबंध से बचेंऐसा माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान यौन संबंध बनाने से बचना चाहिए। इसका कारण यह है कि इस दौरान बनाए गए यौन संबंध से कोई बच्चा होता है, तो उसे जीवनभर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इस बात में कितना दम है, इस संबंध में अभी कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। 

 

टॅग्स :चन्द्रग्रहणहेल्थ टिप्सइवेंट्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

भारतChandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्रग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण के बाद क्या करें

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब