लाइव न्यूज़ :

दांत के कीड़े का घरेलू उपचार : दांत के कीड़े का देसी इलाज करने के लिए आजमायें 7 घरेलू उपाय

By उस्मान | Updated: December 25, 2020 12:22 IST

दांत के कीड़े का घरेलू उपाय : दांतों के दर्दनाक कीड़े से बचने के लिए इन घरेलू उपायों को ट्राई करें

Open in App
ठळक मुद्देबच्चों को होने वाली इस समस्या का इलाज आपके घर में मौजूदआयुर्वेदिक जड़ी बूटियां दांतों के इलाज के लिए बेहतर उपायखराब खान-पान इसकी सबसे बड़ी वजह

खराब खान-पान और बिगड़ती जीवनशैली की वजह से आजकल बहुत से लोग दांत में कीड़ा लगने की शिकायत करते हैं। दांत में कीड़ा लगने से दांतों में तेज दर्द होता है जिससे खाना-पीना मुश्किल हो सकता है। हम आपको दांत की कीड़े से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं। 

चूना और फिटकरीकिसी भी एक बर्तन में एक एक चुटकी चूना और फिटकरी में पानी की बूंदे मिलाकर उसको पेस्ट बना लें। उस पेस्ट को उस दांत पर लगाए जहां पर कीड़ा लगा है। फिर दो या तीन मिनट के बाद खुद ही कीड़ा आपके मुंह से लार के रूप में निकल जाएगा।

मुलेठी का करें इस्तेमालदांतों के कीड़े से छुटकारा दिलाने के लिए घरेलू उपचार के तौर पर मुलेठी का इस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि इसमें प्रभावशाली एंटी-माइक्रोबियल गुण पाया जाता है। इस कारण यह दांतों से कीड़ों को दूर कर मुंह के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करती है। 

इसलिए मुलेठी की जड़ से रोजाना दो बार ब्रश करें। गुनगुना होने के बाद इस पानी से कई बार कुल्ला कीजिए। कुल्ला करने के दौरान पानी को मुंह में दो मिनट तक भरकर रखिए। इससे आपको दांतो के कीड़ों से राहत मिल जाएगी।

लौंगआयुर्वेद में लौंग के बहुत सारे फायदे बताए गए हैं। दांतों से जुड़े हर मर्ज की दवा है लौंग। दांतों में कीड़ों की समस्या है तो दो लौंग को बारीक पीस लें और फिर इसके पाउडर को कीड़े लगे दांतों पर छिड़क लें या दांतों में इसके चूर्ण को दबा लें। अब मुंह को बंद कर लें और लार बनने दें।

इस लार को मुंह में पांच मिनट तक रोके रखें फिर उगल कर नार्मल पानी या गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें। इसके अलावा लौंग के तेल में रूई भिगाकर कीड़े वाले दांत पर लगाने से भी कीड़े खत्म हो जाते हैं।

लहसुनलहसुन में बहुत सारे गुण होते हैं। ये एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-बायोटिक गुणों से भरपूर होता है। इसके अलावा लहसुन दर्द से भी राहत दिलाता है। दांतों में कीड़ा लग जाने पर लहसुन की दो कली को उसी दांत से चबाएं जिसमें कीड़े लगे हों।

सरसों का तेलसरसों के तेल में कई औषधीय गुण होते हैं। इस तेल से दांतों के कीड़ों के साथ-साथ दर्द और दांतों का पीलापन भी दूर हो जाता है। कीड़े लगने पर दो चुटकी सेंधा नमक में तीन-चार बूंद सरसों का तेल डालकर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को कीड़े वाले दांत के नीचे दबाएं।

नीमनीम में ढेर सारे औषधीय गुण होते हैं। इसके एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण नीम को बैक्टीरिया, फंगस और कीटाणुओं का दुश्मन समझा जाता है। दांतों में कीड़े लग गए हैं तो नीम की पतली टहनी या छाल से दातुन करने से ये कीड़े खत्म हो जाते हैं।

जायफल का इस्तेमालजायफल का इस्तेमाल आमतौर पर मसालों के रुप में किया जाता है लेकिन यह औषधि भी मानी जाती है। इसका इस्तेमाल कर आसानी से आप कीड़े से निजात पा सकते है। जायफल का तेल का इस्तेमाल कर सिर्फ 5 मिनट में इस समस्या से निजात पा सकते है। 

इसके लिए एक कॉटन बॉल में थोड़ा सा जायफल ऑयल डाले और इसे कीड़े वाले दांत या मसूड़ो में रखें। कम से कम 5 मिनट रखा रहने दें। इसमें आपको झनझनाहट होगी। इसे होने दें। पांच मिनट बाद कॉटन को हटा दें। यह कीड़े को जड़ से खत्म करता है। जब आप अपने दांत साफ करेंगे, तो उसके साथ कीड़ा भी निकल जाएगा।  

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेहेल्थी फूडमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब