लाइव न्यूज़ :

खाना-पीना हराम कर देने वाले मुंह के दर्दनाक छालों को 2 घंटे में जड़ से खत्म कर सकती हैं ये 10 चीजें

By उस्मान | Updated: April 23, 2019 10:43 IST

Health tips in Hindi: मुंह के छाले आपके मुंह के किसी भी मुलायम ऊतक, मुंह के ऊपर या निचली सतह, होंठ और गाल पर या आपके मसूड़ों के तल पर हो सकते हैं। मुंह में छाले होना, कहने को तो बहुत छोटा-सा रोग है, लेकिन इनका दर्द केवल वही जानता है, जिसे कभी मुंह में छाले हुए हों।

Open in App

मुंह के छाले बहुत तकलीफदेह होते हैं। छाले होने से खाना-पीना दुश्वार हो जाता है। तेज जलन व दर्द से हाल बुरा होता है। कभी-कभी तो भोजन की नली तक इनकी पहुंच हो जाती है और थूक घोंटना भी मुश्किल हो सकता है। मुंह के अंदरूनी हिस्से में होने वाले से छाले कई कारणों से हो जाते हैं। कई बार ये पेट साफ न होने की वजह से, हॉर्मोनल संतुलन बिगड़ने की वजह से, चोट लग जाने से, पीरियड्स की वजह से हो सकते हैं। 

मुंह के छाले आपके मुंह के किसी भी मुलायम ऊतक, मुंह के ऊपर या निचली सतह, होंठ और गाल पर या आपके मसूड़ों के तल पर हो सकते हैं। मुंह में छाले होना, कहने को तो बहुत छोटा-सा रोग है, लेकिन इनका दर्द केवल वही जानता है, जिसे कभी मुंह में छाले हुए हों। इससे ठीक से चबाना, इसका स्वाद लेना तथा निगल जाना कठिन हो जाता है और न ही पाचन क्रिया सक्रिय रह पाती है।  

मुंह के छाले दो तरह के होते हैं। पहला सामान्य छाले, जो साल में तीन या चार बार दिखाई देते हैं और एक हफ्ते तक तकलीफ देते हैं। दूसरा जटिल छाले। ये उन लोगों को ज्यादा होते हैं, जिन्हें एक बार हो चुके हों।

कुछ खाद्य पदार्थ - जैसे नींबू, संतरे, अनानास, सेब, अंजीर, टमाटर और स्ट्रॉबेरी खट्टे फल और सब्जियां छालों की समस्या को बदतर बना सकते हैं। कई बार छाले खराब आंतरिक स्वास्थ्य के कारण होते हैं जैसे इम्युनिटी सिस्टम का कमजोर होना या पोषण संबंधी समस्याएं। इसमें विटामिन बी -12, जिंक, फोलिक एसिड, या आयरन की कमी शामिल हैं। कई बार जठरांत्र संबंधी मार्ग की बीमारी, जैसे सीलिएक रोग या क्रोहन रोग के कारण भी छाले हो सकते हैं।

मुंह के छालों को खत्म करने के उपाय

1) जामुन के पत्ते  मुंह के छाले खत्म करने के लिए जामुन के पत्ते लें। इन्हें धोकर पीसें। छानें। इस पानी (रस) से कुल्ले करें।

2)टमाटर का रस इस रोग से छुटकारा पाने के लिए टमाटर का रस निकालें। इस रस में इतनी ही मात्रा में पानी मिलाएं। इस पानी से कुल्ला करें। आराम होगा।

3) तुलसी के पत्तेतुलसी की ताजा पांच पत्तियां लें। इन्हें धोएं। चबाएं। खूब बारीक चबाकर निगलें। इसपर पानी तीन-चार घूंट धीरे-धीरे पी लें। आराम आयेगा।

4) आक का दूधइस रोग के लिए आक के दूध की कुछ बूंदें निकालें। इसे एक चम्मच शहद में मिलाएं। मुंह में लगाने से जरूर लाभ होगा।

5) पुदीने के पत्तेथोड़ा-सा हरा पुदीना, इतना ही सूखा धनिया तथा मिश्री। तीनों को एक साथ मुंह में डालकर चबाएं। पूरा लाभ मिलेगा।

6) हरड़ मुंह के छालों से छुटकारा पाने के लिए डिनर करने के बाद छोटी हरड़ चूसें। छालें गायब होने लगेंगे।

7) शहतूत का रसशहतूत का रस भी छाले दूर करता है। एक-एक घूंट करके आधा गिलास एक समय लें। ऐसी दो खुराक रोज लेवें। आराम मिलेगा।

8) तरबूज के छिलकेयदि तरबूज का मौसम हो तो इसके छिलके जलाएं। राख तैयार करें। इस राख को लगाने से छालें नहीं रहेंगे।

9) सुहागाथोड़ा-सा सुहागा फुला लें और बारीक पीसें। इसे दो चम्मच ग्लिसरीन में मिलाएं। इसको लगाने से छाले दूर हो जायेंगे।

10)सत्यानाशी की टहनी मुंह के छाले नष्ट करने के लिए सत्यानाशी की टहनी लें। इसे दातुन की तरह थोड़ा चबाएं। अवश्य आराम आयेगा।  

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार