लाइव न्यूज़ :

बड़े मस्तिष्क वाले व्यक्ति में कैंसर होने का खतरा ज्यादा होता है: अध्ययन

By भाषा | Updated: November 1, 2018 15:44 IST

Open in App

लंदन: अगर आपके मस्तिष्क में अधिक कोशिकाएं हैं तो आपको मस्तिष्क कैंसर होने का खतरा ज्यादा होता है। एक अध्ययन में कहा गया है कि बड़े दिमाग का मतलब है अधिक मस्तिष्क कोशिकाएं और जितनी अधिक कोशिकाएं होती है उनमें उतना ही विभाजन होता है। 

विभाजन के समय उनमें दोष भी पैदा हो सकता है और किसी जीन के डीएनए में स्थायी परिवर्तन यानी म्यूटेशन हो सकता है जिससे कैंसर होता है। 

नॉर्वीजन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नॉलजी में पीएचडी कर रहे इवेन होविग फ्लिनजेन ने कहा, तेजी से फैलने वाला मस्तिष्क कैंसर दुर्लभ तरह का कैंसर होता है लेकिन एक बार यह आपको हो जाए तो इससे बचने की संभावना बहुत कम हो जाती है। 

उन्होंने कहा, कई अध्ययनों में यह पता चला है कि कैंसर के पैदा होने में विभिन्न अंगों का आकार एक महत्वपूर्ण कारक होता है। उदाहरण के लिए बड़े स्तन वाली महिलाओं में स्तन कैंसर होने का खतरा ज्यादा रहता है। हम यह जांच करना चाहते थे कि क्या मस्तिष्क के ट्यूमर के मामले में भी ऐसा ही होता है। हजारों लोगों के रक्त के नमूनों और स्वास्थ्य के आंकड़ों का इस्तेमाल कर एक अध्ययन किया गया। शोधकर्ताओं ने मस्तिष्क के आकार को मापने के लिए एमआरआई का इस्तेमाल किया। अध्ययन में यह भी पाया गया कि महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में ब्रेन ट्यूमर ज्यादा होता है। 

फ्लिनजेन ने कहा, ''पुरुष का मस्तिष्क महिलाओं के मुकाबले बड़ा होता है क्योंकि पुरुषों का शरीर आमतौर पर बड़ा होता है। इसका यह मतलब नहीं है कि पुरुष ज्यादा बुद्धिमान होते है बल्कि बड़े शरीर को नियंत्रित करने के लिए अधिक मस्तिष्क कोशिकाओं की जरुरत पड़ती है। 

शोधकर्ताओं ने कहा कि यह पाया गया कि बड़े मस्तिष्क वाले पुरुषों की तुलना में बड़े मस्तिष्क वाली महिलाओं को मस्तिष्क कैंसर होने का खतरा ज्यादा रहता है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम