लाइव न्यूज़ :

Coronavirus : कई जानलेवा बीमारी फैलाने वाले मच्छर क्या कोरोना वायरस के संक्रमण को भी फैला रहे हैं ?

By उस्मान | Updated: April 4, 2020 09:30 IST

मच्छरों का सीजन आ गया है और मच्छरों के काटने से कई जानलेवा बीमारियों का खतरा होता है

Open in App

कोरोना वायरस कैसे फैलता है, इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की जानकारियां तेजी से वायरल हो रही हैं। इनमें कुछ सच हैं और कुछ झूठ भी। इन्हीं में से एक यह भी है क्या कोरोना वायरस मच्छरों के काटने से भी फैल सकता है? 

जाहिर है मच्छरों के काटने से कई तरह की बीमारियां होने का खतरा होता है, जिनमें कुछ बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जानलेवा भी हैं। ऐसे में कहीं न कहीं सभी लोगों के जहन में यह सवाल है कि क्या कोरोना वायरस का संक्रमण मच्छरों के जरिये प्रसारित हो सकता है क्या? 

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार, आज तक इस बात की कोई जानकारी नहीं है और न ही इस बात का कोई सबूत है कि नए कोरोनो वायरस को मच्छरों द्वारा प्रेषित किया जा सकता है। 

कोरोना वायरस एक श्वसन वायरस है, जो मुख्य रूप से उत्पन्न बूंदों के माध्यम से फैलता है जब एक संक्रमित व्यक्ति खांसी या छींकता है, या लार की बूंदों के माध्यम से या नाक से निर्वहन करता है। अपने आप को बचाने के लिए, अपने हाथों को बार-बार अल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर से साफ या साबुन और पानी से धोएं। इसके अलावा, खांसी और छींकने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ निकट संपर्क से बचें।

भारत में कोरोना के मामलों की संख्या 3,000 के पार

कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने रोकने के लिए सरकार ने प्रयासों को तेज करते हुए खास पृथक वार्ड बनाने की घोषणा की है और तेजी से बढ़ रहे मामले वाले इलाकों में त्वरित जांच शुरू की गयी है। पिछले 24 घंटे में 8,000 से ज्यादा नमूनों की जांच की गयी। हालांकि राज्यों में संक्रमण के 500 से ज्यादा मामले सामने आने के साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या 3,000 पार कर गयी है और कम से कम 90 लोगों की मौत हुई है।

विश्व भर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 50,000 पार

दुनिया भर में कोरोना वायरस का संकट और गहरा गया है और इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या शुक्रवार को 50,000 पार पहुंच गई, जबकि विश्वभर में संक्रमित लोगों की संख्या 10 लाख से अधिक हो चुकी है। इटली , अमेरिका , स्पेन और ब्रिटेन में मरने वाले लोगों की संख्या अब भी सबसे ज्यादा है और वैश्विक अर्थव्यवस्था चरमरा गई है।

वहीं, विशेषज्ञ आगाह कर रहे हैं कि दुनिया भर में कोविड-19 से 10 लाख लोगों के प्रभावित होने का आंकड़ा कुल संक्रमण का एक छोटा सा हिस्सा हो सकता है क्योंकि इसकी जांच प्रणाली अब भी बड़े पैमाने पर उपलब्ध नहीं है।अमेरिका में कुल मामलों के करीब एक चौथाई मामले हैं, लेकिन यूरोप भी खतरे से दूर-दूर तक बाहर नहीं है। वहीं, स्पेन में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को 24 घंटे में 900 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।  

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब