लाइव न्यूज़ :

पीरियड्स में दर्द, कमजोर हड्डी, दांत दर्द हैं कैल्शियम की कमी के लक्षण, जरूर खायें ये 6 चीजें

By उस्मान | Updated: August 24, 2018 17:32 IST

शरीर के अलग- अलग हिस्सों में कैल्शियम की अलग मात्रा होती है जैसे दांतों और हड्डियों में लगभग 99 फीसदी होती है।

Open in App

कैल्शियम की कमी से आपको कई नुकसान हो सकते हैं। कैल्शियम की कमी से कमजोर नाखून, दांत में दर्द, मासिक धर्म दर्द, धड़कन बढ़ना और नाड़ी की समस्याएं हो सकती हैं। शरीर के अलग- अलग हिस्सों में कैल्शियम की अलग मात्रा होती है जैसे दांतों और हड्डियों में लगभग 99 फीसदी होती है। कैल्‍शियम की कमी जानने के लिये खून की जांच करानी चाहिए।अक्सर लोग कैल्शियम की कमी होने पर कैल्शियम से भरपूर खाना और सप्लीमेंट्स लेना शुरू कर देते हैं, लेकिन आपको बता दें कि बेहतर डाइट के जरिए भी कैल्शियम की कमी को पूरा किया जा सकता है। 

1) हड्डियों का कमजोर होनाअगर आपको भी रोजना हाथ-पैरों में दर्द होने की समस्या रहती है तो इसको नजरअंदाज न करें। शरीर मे कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसके अलावा पूरे बदन में दर्द होने लगता है।

 

2) दांत कमजोर होनाकैल्शियम की कमी सबसे पहले दांत में दिखाई देती है। दांतों की सड़न पहला लक्षण है। जब एक बार दांत सड़ने शुरू हो जाएं तो इनको टूटने में ज्यादा समय नहीं लगता। अगर बच्चों को बचपन में ही कैल्शियम की कमी हो जाए तो दांत बहुत देरी से निकालते हैं।

3) पीरियड्स में दर्द होनाजिन महिलाओं में कैल्शियम की कमी होती है। उनको मासिक धर्म के दौरन दर्द होता है। इसके साथ ही मासिक धर्म देर से आना, इनरैगुलर होना भी कैल्शियम की कमी का संकेत है। 

4) दिल की धड़कन बढ़ना दिल को ठीक तरीके से काम करने के लिए कैल्शियम की आवश्यकता होती है। इसकी कमी होने पर दिल की धड़कन बढ़ने लगती है जिससे बेचैनी से महसूस होने लगती है। कैल्शियम दिल को सही तरह से पम्प करने में मदद करता है।    5) नाखून कमजोर होनाअगर आपके नाखून बार-बार टूट रहें हो तो यह संकेत है कि आपके शरीर में कैल्शियम की कमी हो रही है। नाखूनों को बढ़ने के लिए कैल्शियम की आवश्यकता होती है। जब शरीर में इसकी मात्रा सही नहीं होती तो नाखून कमजोर हो कर टूटने शुरू हो जाते हैं।

  

कैल्‍शियम वाली खाने की चीजें

1) अंजीर और बादाम यह सूखा मेवा काफी टेस्‍टी होता है। इसमें कैल्‍शियम और आयरन बहुत पाया जाता है साथ ही फाइबर भी कुछ कम नहीं होता। बादाम बादाम के दूध और बादाम में काफी सारा कैल्‍शियम मौजूद होता है। इसमें अन्‍य पोषक तत्‍व भी मौजूद होते हैं। 

2) संतरा और नींबूसंतरा जिन खट्टे फलों में सिट्रस एसिड होता है, उसमें कैल्‍शियम तथा विटामिन सी भी मौजूद होता है। आपको हफ्ते में दो बार इम्‍मयूनिटी बढाने के लिये और बीमारियों को दूर रखने के लिये संतरे और नींबू का सेवन करना चाहिये।

3) तिल और सोयाइसके 1 चम्‍मच में दूध के 1 गिलास जितना कैल्‍शियम होता है। सोया मिल्‍क इसमें दूध जितना तो कैल्‍शियम नहीं होता पर 300 एमजी कैल्‍शियम झट से मिल जाता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब