पीरियड्स में दर्द, कमजोर हड्डी, दांत दर्द हैं कैल्शियम की कमी के लक्षण, जरूर खायें ये 6 चीजें

By उस्मान | Updated: August 24, 2018 17:32 IST2018-08-24T17:32:53+5:302018-08-24T17:32:53+5:30

शरीर के अलग- अलग हिस्सों में कैल्शियम की अलग मात्रा होती है जैसे दांतों और हड्डियों में लगभग 99 फीसदी होती है।

Calcium deficiency symptoms and top calcium-rich foods | पीरियड्स में दर्द, कमजोर हड्डी, दांत दर्द हैं कैल्शियम की कमी के लक्षण, जरूर खायें ये 6 चीजें

फोटो- पिक्साबे

कैल्शियम की कमी से आपको कई नुकसान हो सकते हैं। कैल्शियम की कमी से कमजोर नाखून, दांत में दर्द, मासिक धर्म दर्द, धड़कन बढ़ना और नाड़ी की समस्याएं हो सकती हैं। शरीर के अलग- अलग हिस्सों में कैल्शियम की अलग मात्रा होती है जैसे दांतों और हड्डियों में लगभग 99 फीसदी होती है। कैल्‍शियम की कमी जानने के लिये खून की जांच करानी चाहिए।अक्सर लोग कैल्शियम की कमी होने पर कैल्शियम से भरपूर खाना और सप्लीमेंट्स लेना शुरू कर देते हैं, लेकिन आपको बता दें कि बेहतर डाइट के जरिए भी कैल्शियम की कमी को पूरा किया जा सकता है। 

1) हड्डियों का कमजोर होना
अगर आपको भी रोजना हाथ-पैरों में दर्द होने की समस्या रहती है तो इसको नजरअंदाज न करें। शरीर मे कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसके अलावा पूरे बदन में दर्द होने लगता है।

 

2) दांत कमजोर होना
कैल्शियम की कमी सबसे पहले दांत में दिखाई देती है। दांतों की सड़न पहला लक्षण है। जब एक बार दांत सड़ने शुरू हो जाएं तो इनको टूटने में ज्यादा समय नहीं लगता। अगर बच्चों को बचपन में ही कैल्शियम की कमी हो जाए तो दांत बहुत देरी से निकालते हैं।

3) पीरियड्स में दर्द होना
जिन महिलाओं में कैल्शियम की कमी होती है। उनको मासिक धर्म के दौरन दर्द होता है। इसके साथ ही मासिक धर्म देर से आना, इनरैगुलर होना भी कैल्शियम की कमी का संकेत है। 

4) दिल की धड़कन बढ़ना 
दिल को ठीक तरीके से काम करने के लिए कैल्शियम की आवश्यकता होती है। इसकी कमी होने पर दिल की धड़कन बढ़ने लगती है जिससे बेचैनी से महसूस होने लगती है। कैल्शियम दिल को सही तरह से पम्प करने में मदद करता है। 
   
5) नाखून कमजोर होना
अगर आपके नाखून बार-बार टूट रहें हो तो यह संकेत है कि आपके शरीर में कैल्शियम की कमी हो रही है। नाखूनों को बढ़ने के लिए कैल्शियम की आवश्यकता होती है। जब शरीर में इसकी मात्रा सही नहीं होती तो नाखून कमजोर हो कर टूटने शुरू हो जाते हैं।

  

कैल्‍शियम वाली खाने की चीजें

1) अंजीर और बादाम 
यह सूखा मेवा काफी टेस्‍टी होता है। इसमें कैल्‍शियम और आयरन बहुत पाया जाता है साथ ही फाइबर भी कुछ कम नहीं होता। बादाम बादाम के दूध और बादाम में काफी सारा कैल्‍शियम मौजूद होता है। इसमें अन्‍य पोषक तत्‍व भी मौजूद होते हैं। 

2) संतरा और नींबू
संतरा जिन खट्टे फलों में सिट्रस एसिड होता है, उसमें कैल्‍शियम तथा विटामिन सी भी मौजूद होता है। आपको हफ्ते में दो बार इम्‍मयूनिटी बढाने के लिये और बीमारियों को दूर रखने के लिये संतरे और नींबू का सेवन करना चाहिये।

3) तिल और सोया
इसके 1 चम्‍मच में दूध के 1 गिलास जितना कैल्‍शियम होता है। सोया मिल्‍क इसमें दूध जितना तो कैल्‍शियम नहीं होता पर 300 एमजी कैल्‍शियम झट से मिल जाता है।

Web Title: Calcium deficiency symptoms and top calcium-rich foods

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे