लाइव न्यूज़ :

बिना सर्जरी सही हो सकती है अंगूठे के जोड़ की बढ़ी हुई हड्डी, आज ही से शुरू कर दें ये 4 काम

By उस्मान | Updated: April 23, 2019 15:00 IST

Health tips in Hindi: गलत साइज के जूते पहनने और लंबे समय तक बैठे रहने की वजह से होने वाली समस्या बनियन (Bunion) बहुत आम हो गई है। इसमें अंगूठे के जोड़ की हड्डी बढ़ जाती है जिसमें बहुत तेज दर्द होता है।

Open in App

गलत साइज के जूते पहनने और लंबे समय तक बैठे रहने की वजह से होने वाली समस्या बनियन (Bunion) बहुत आम हो गई है। इसमें अंगूठे के जोड़ की हड्डी बढ़ जाती है जिसमें बहुत तेज दर्द होता है। एक्सपर्ट मानते हैं कि गलत साइज के फुटवियर धीरे-धीरे पेरों की हड्डियों का आकार बिगाड़ देते हैं। अधिकतर युवा इस समस्या से पीड़ित हैं। खासकर यह समस्या महिलाओं को ज्यादा होती है।  

पैर के अंगूठे और आसपास हिस्से में दर्द होना होना इसका प्रमुख लक्षण है। बनियन होने पर अंगूठे के नीचे का हिस्सा बढ़ जाता है। कई बार यह समस्या इतनी गंभीर हो जाती है कि आपको सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। हालांकि कुछ उपायों पर काम करके आप सर्जरी की नौबत से बच सकते हैं और इससे राहत पा सकते हैं। 

1) नंगे पैर चलेंजब भी मौका मिले आप नंगे पैर चल सकते हैं। यह पैर की मांसपेशियों को मजबूत करने और पैर की हड्डी को उसके उचित स्थान पर वापस लाने में मदद करेगा। साथ ही आपके पैरों को असुविधाजनक जूतों से राहत मिलेगी। अगर आपको नंगे पांव चलने में दर्द देता है, तो आपको एक मोटी कालीन पर चलना चाहिए।

2) लाल मिर्चलाल मिर्च मिर्च में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह रक्त के प्रवाह में सुधार करती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको मिर्च काट लें। मिर्च से रस निचोड़ें और इसे प्रभावित हिस्से पर लगायें। फिर इस क्षेत्र में थोड़ा सा वैसलीन लगाएं और कपड़े से लपेट दें। इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें।

3) पैरों की एक्सरसाइजएक्सरसाइज से न केवल पैरों की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं बल्कि इस परेशानी से राहत मिल सकती है। इसके लिए सीधे खड़े रहें और एड़ी को ऊपर उठाए बिना अपने पैर की उंगलियों को 10 सेकंड के लिए फर्श पर दबाएं। फिर उन्हें ऊपर उठाएं और 10 सेकंड के लिए पकड़ो। 5 बार तक दोहराएं।

4) दर्द और सूजन कम करने के लिए बर्फबर्फ से सूजन और दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आपको बर्फ के टुकड़े और एक कपड़ा चाहिए। बर्फ को कपड़े से लपेटें और इसे प्रभावित हिस्से पर रखें। 10-20 मिनट तक हल्के से दबाकर रखें। आप इस उपचार पद्धति का उपयोग दिन में 1-2 बार कर सकते हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार