लाइव न्यूज़ :

Breast Cancer: स्तन कैंसर के खिलाफ उम्मीद की नई किरण जगी, ‘एचईआर-2 लो’ पर शोध, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: June 5, 2022 21:28 IST

Breast Cancer: वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह स्तन कैंसर का प्रभावी इलाज नहीं है, लेकिन ट्यूमर को निशाना बनाने की दिशा में मिली इस सफलता से हजारों मरीजों के लिए नयी उपचार पद्धतियां विकसित करने की उम्मीद जगी है।

Open in App
ठळक मुद्देएचईआर-2 पॉजिटिव या फिर एचईआर-2 निगेटिव के रूप में वर्गीकृत किया गया है।एचईआर-2 पॉजिटिव श्रेणी के मरीजों में कैंसर कोशिकाओं में सामान्य से अधिक प्रोटीन होता है।स्तन कैंसर के उपचार की दिशा में ‘एचईआर-2 लो’ नाम की एक नयी श्रेणी पेश करेगा।

Breast Cancer: स्तन कैंसर के खिलाफ जंग में उम्मीद की एक नयी किरण जगी है। वैज्ञानिकों ने स्तन कैंसर के बढ़ने के लिए जिम्मेदार प्रोटीन को लक्षित करने वाली दवा को पहली बार बहुत कम मात्रा के प्रोटीन वाले ट्यूमर के खिलाफ काम करते पाया है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह स्तन कैंसर का प्रभावी इलाज नहीं है, लेकिन ट्यूमर को निशाना बनाने की दिशा में मिली इस सफलता से हजारों मरीजों के लिए नयी उपचार पद्धतियां विकसित करने की उम्मीद जगी है। अभी तक स्तन कैंसर को या तो एचईआर-2 पॉजिटिव या फिर एचईआर-2 निगेटिव के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

एचईआर-2 पॉजिटिव श्रेणी के मरीजों में कैंसर कोशिकाओं में सामान्य से अधिक प्रोटीन होता है। रविवार को शोध के नतीजों के बारे में बताने वाले वैज्ञानिकों ने कहा कि यह स्तन कैंसर के उपचार की दिशा में ‘एचईआर-2 लो’ नाम की एक नयी श्रेणी पेश करेगा।

एनवाईयू लंगोन हेल्थ के वैज्ञानिकों ने कहा कि घातक स्तन कैंसर से जूझ रहे लगभग आधे मरीज, जिन्हें पहले एचईआर-2 निगेटिव के रूप में वर्गीकृत किया गया था, वास्तव में एचईआर-2 लो श्रेणी के हो सकते हैं। यानी वे एनहर्टू नाम की इस दवा को ले सकते हैं, जिसे अमेरिकी खाद्य एवं औषधि विभाग ने अप्रैल में इस्तेमाल की मंजूरी दे दी थी। 

टॅग्स :कैंसरअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम