लाइव न्यूज़ :

गुस्से वाली आवाज पर तेजी से ध्यान देता है दिमाग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2018 09:41 IST

Open in App

वैज्ञानिकों का कहना है कि हम आक्रामक या खतरे वाली आवाजों पर सामान्य या खुशी से भरी आवाजों की तुलना में जल्द ध्यान देते हैं. हमारा ध्यान धमकी भरी आवाजों पर अधिक केंद्रित होता है ताकि संभावित खतरे के स्थान को स्पष्ट रूप से पहचानने में सक्षम हो सकें. स्विट्जरलैंड में जिनेवा विश्वविद्यालय (यूएनआईजीई) के शोधकर्ताओं ने दिखाया कि जब हम खतरा भांपते हैं तो हमारा दिमाग कैसे संसाधनों का लाभ उठाता है.

सोशल, कॉग्निटिव एंड एफेक्टिव न्यूरोसाइंस जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार दृष्टि और श्रवण दो इंद्रियां हैं जो मनुष्य को खतरनाक परिस्थितियों का पता लगाने की अनुमति देती हैं. यद्यपि दृष्टि महत्वपूर्ण है, लेकिन यह सुनने के विपरीत आस-पास की जगह के 360 डिग्री कवरेज की अनुमति नहीं देती है.

यूएनआईजीई के एक शोधकर्ता निकोलस बुरा ने कहा कि यही कारण है कि हमारी दिलचस्पी इस बात में है कि हमारा ध्यान हमारे आस-पास की आवाजों में विभिन्न उतार-चढ़ाव पर कितनी तेजी से जाता है और हमारा मस्तिष्क संभावित खतरनाक परिस्थितियों से कैसे निपटता है.

बॉक्स 22 मानव आवाज की लघु ध्वनियों को प्रस्तुत किया

श्रवण के दौरान खतरों को लेकर मस्तिष्क की प्रतिक्रिया की जांच करने के लिए, शोधकर्ताओं ने 22 मानव आवाज की लघु ध्वनियों (600 मिलीसेकंड) को प्रस्तुत किया जो तटस्थ उच्चारण थे या क्रोध या खुशी व्यक्त करते थे. दो लाउडस्पीकरों का उपयोग करके, इन ध्वनियों को 35 प्रतिभागियों के सामने प्रस्तुत किया गया, जबकि इलेक्ट्रोएन्सेफ्लोग्राम (ईईजी) ने मस्तिष्क में मिलीसेकंड तक विद्युत गतिविधि को मापा.

यह भी पढ़ें: सर्दी, बुखार, नाक बहना, सिरदर्द, बॉडी पेन, कहीं आप घोड़ों को होने वाली जानलेवा बीमारी ग्लैंडर्स का शिकार तो नहीं?

विशेष रूप से, शोधकर्ताओं ने श्रवण ध्यान प्रसंस्करण से संबंधित इलेक्ट्रो फिजियोलॉजिकल घटकों पर ध्यान केंद्रित किया. बॉक्स गुस्से में हो सकता है संभावित खतरे का संकेत यूएनआईजीई में शोधकर्ता लियोनार्डो सेरावोलो ने कहा कि गुस्से में संभावित खतरे का संकेत हो सकता है, यही कारण है कि मस्तिष्क लंबे समय तक इस तरह की उत्तेजना का विश्लेषण करता है.

शोधकर्ताओं ने कहा कि अध्ययन में पहली बार प्रदर्शित हुआ कि कुछ सौ मिलीसेकंड में, हमारा दिमाग गुस्से वाली आवाजों की उपस्थिति के प्रति संवेदनशील है. सेरावोलो ने कहा कि जटिल परिस्थितियों में संभावित खतरे के स्रोत का तेजी से पता लगाना आवश्यक है, क्योंकि यह संकट की स्थिति में महत्वपूर्ण है और हमारे अस्तित्व के लिए काफी फायदेमंद है.

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब