लाइव न्यूज़ :

निर्देशक निशिकांत कामत Liver Cirrhosis से पीड़ित, जानिए लीवर सिरोसिस के कारण, लक्षण, बचने के उपाय

By उस्मान | Updated: August 12, 2020 10:17 IST

जानिये लीवर सिरोसिस क्या है, लीवर सिरोसिस के लक्षण, घरेलू उपाय, आयुर्वेदिक इलाज क्या है?

Open in App
ठळक मुद्देनिशिकांत कामत को हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया हैउनकी हालत गंभीर बताई जा रही हैलीवर सिरोसिस एक ऐसी बीमारी है जो कई सालों से लीवर को नुकसान पहुंचने के कारण होती है

बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक निशिकांत कामत को हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि 50 वर्षीय निर्देशक लीवर सिरोसिस (Liver Cirrhosis) बीमारी से पीड़ित हैं। निशिकांत 'दृश्यम', 'मदारी' और फॉर्स जैसे सस्पेंस-थ्रिलर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

लीवर सिरोसिस क्या है (What is Liver Cirrhosis)

लीवर सिरोसिस एक ऐसी बीमारी है जो कई सालों से लीवर को नुकसान पहुंचने के कारण होती है। समय पर इलाज न कराने पर यह जानलेवा भी हो सकती है। जब किसी क्रोनिक बीमारी या कारण की वजह से लीवर को आघात पहुंचता है, तब लीवर पर घाव के निशान पड़ने लगते है। इसे लीवर सिरोसिस कहा जाता है। 

इस बीमारी में सख्त स्कार टिशू लीवर में मौजूद स्वस्थ टिशू की जगह ले लेता है। इसको लीवर में स्कार्रिन्ग भी कहा जाता है। जब-जब लीवर को किसी भी तरीके का नुकसान पहुंचता है तब-तब वह खुदको दुरुस्त करने की कोशिश करता है। इस क्रिया में स्कार टिशू बनने लगते हैं जो स्वस्थ लीवर टिशू की जगह लेकर लीवर को सख्त बना देते हैं।

लीवर सिरोसिस के कारण (Causes of Liver Cirrhosis)

लीवर सिरोसिस के कई कारण हो सकते हैं और कई बीमारियां लीवर को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसका सबसे प्रमुख कारण मोटापा माना जाता है, खासकर जब पेट में फैट जमा हो जाए। इसके एनी कारणों में डायबिटीज, लम्बे समय से अधिक मात्रा में शराब का सेवन करना, हेपेटाइटिस-बी या सी, लीवर में फैट जम जाना, शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ना, सिस्टिक फाइब्रोसिस, किसी प्रकार का ऑटोइम्यून डिजीज आदि शामिल हैं।

लीवर सिरोसिस के लक्षण (Symptoms of Liver Cirrhosis)

लीवर सिरोसिस के लक्षणों में अक्सर थकावट महसूस होना, भूख में कमी, वजन का अचानक से बढ़ या घट जाना, चोट लगने पर आसानी से रक्त निकल जाना, पैरों और पेट में सूजन आ जाना, खून की उल्टी होना, शरीर में बेवजह खुजली होना, शरीर का और आंखों का पीला पड़ जाना, मल में रक्त आना, बुखार, ध्यान देने में परेशानी, चीजें याद रखने में परेशानी होना आदि शामिल हैं। 

लीवर सिरोसिस को बढ़ने से रोकना या बचने के उपाय (Prevention and treatment of Liver Cirrhosis)

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सिरोसिस को बढ़ने से रोकने के लिए आपको सबसे पहले अपना वजन घटाना पड़ेगा। वजन कंट्रोल करके सिरोसिस को मैनेज किया जा सकता है। 

जीवनशैली में कुछ बदलाव करके जैसे शराब छोड़ कर लीवर को हानि पहुंचने से रोका जा सकता है। हेपेटाइटिस बी या सी को दवाइयों द्वारा मैनेज करके भी इस बीमारी को कण्ट्रोल में लाया का सकता है। 

फैटी लीवर के कारण होने वाले सिरोसिस को जीवन में कुछ स्वस्थ बदलाव करके कम किया जा सकता है। अक्सर वजन  घटाने से और खानपान में बदलाव करने से फैटी लीवर का इलाज किया जा सकता है। 

बेहतर होगा की आप ऐसे में अपना पूरा ख्याल रखें और एक स्वस्थ आहार का सेवन करें। अपने खानपान में विटामिन्स, मिनरल्स और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करें। रोजाना एक्सरसाइज करने से और हेल्दी डाइट प्लान अपनाने से इस बीमारी से बचा जा सकता है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खेमेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब