लाइव न्यूज़ :

कोविशील्ड टीका लगवाने के बाद blood clot के 12 लक्षण, हेल्थ मिनिस्ट्री ने जारी की लिस्ट

By उस्मान | Updated: May 18, 2021 12:03 IST

कोविशील्ड का टीका लगवाने के बाद कुछ लोगों को ब्लड क्लॉट का सामना करना पड़ रहा है

Open in App
ठळक मुद्देकोविशील्ड का टीका लगवाने के बाद कुछ लोगों को ब्लड क्लॉट के मामलेइन लक्षणों को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करेंएईएफआई समिति ने भी माना टीके से ब्लड क्लॉट का खतरा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में एस्ट्राजेनेका की कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड लगवाने वाले कुछ लोगों में रक्त के थक्के यानि ब्लड क्लॉट के मामले देखने को मिले हैं। भारत में इस टीको को पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ने बनाया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने AEFI समिति की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि भारत में AEFI के आंकड़ों से पता चला है कि देश में ब्लड क्लॉट या  थ्रोम्बोम्बोलिक के बहुत कम मामले देखने को मिले हैं।

ब्लड क्लॉट क्या है इसे मेडिकल भाषा में थ्रोम्बोम्बोलिक (Thromboembolic) कहा जाता है. इसमें रक्त वाहिका में थक्के बन सकते हैं जो ढीले भी हो सकते हैं। यह रक्त प्रवाह द्वारा दूसरी कोशिकाओं में जा सकते हैं।

ब्लड क्लॉट के इन लक्षणों पर रखें नजरहिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने लोगों को ब्लड क्लॉट के लक्षणों के बारे में जागरूक करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किये हैं। मंत्रालय ने कहा है कि टीका लगवाने के 20 दिनों के भीतर आपको इसके लक्षण महसूस हो सकते हैं। मंत्रालय की एडवाइजरी में बताए गए लक्षणों की सूची इस प्रकार है।

सांस फूलनासीने में दर्दअंगों में दर्द/अंगों को दबाने पर दर्द या अंगों में सूजनइंजेक्शन साइट की तरफ हिस्से में पिनहेड आकार के लाल धब्बे या त्वचा की चोटउल्टी के साथ या बिना लगातार पेट दर्द उल्टी के साथ या बिना दौरे पड़नाउल्टी के साथ या बिना गंभीर और लगातार सिरदर्द होनाअंगों या किसी विशेष पक्ष या शरीर के हिस्से (चेहरे सहित) की कमजोरी / पक्षाघातबिना किसी स्पष्ट कारण के लगातार उल्टी होनाधुंधली दृष्टि या आंखों में दर्द या दोहरी दृष्टि होनामानसिक स्थिति में परिवर्तन या भ्रम या चेतना का खोना कोई अन्य लक्षण या स्वास्थ्य स्थिति जो टीका लगवाने के बाद महसूस होती है

एईएफआई समिति के अनुसार, उन्होंने 498 गंभीर मामलों की गहन समीक्षा की है, जिनमें से 26 मामलों को संभावित थ्रोम्बोम्बोलिक (रक्त वाहिका में एक थक्का का बनना) के रूप में सूचित किया है। कोविशील्ड वैक्सीन के मामले में इसकी दर प्रति मिलियन खुराक में 0.61 है।

WHO ने माना, कोविशील्ड टीके का दुष्प्रभाव है खून में थक्के जमना

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ग्लोबल एडवाइजरी कमेटी ऑन वैक्सीनेशन सेफ्टी (GACVS) ने कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद सामने आ रहे रक्त के थक्के के मामलों पर एक बयान जारी किया है। 

समिति ने कहा कि कोविशील्ड और वैक्सजरिया वैक्सीन लेने के बाद रक्त का थक्का जमने का एक दुर्लभ विकार थ्रॉम्बोसिस विद थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम (टीटीएस) सामने आ रहा है, जो आमतौर पर कम प्लेटलेट काउंट से जुड़ा होता है। 

नेटवर्क 18 की रिपोर्ट के अनुसार, वे सभी टीके जिनमें रक्त के थक्कों के मामलों की सूचना दी गई है वे एडेनोवायरल टीके हैं। जबकि एमएफएनए वैक्सीन जैसे फाइजर, मॉडर्न, बायोनेट और स्पुतनिक वी का अभी तक कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं आया है।

पिछले कुछ दिनों में कई देशों में टीका लगवाने के बाद रक्त के थक्के जमने के मामले सामने आए। हाल ही में, अमेरिकी संघीय स्वास्थ्य एजेंसियों ने 50 से कम आयु की छह महिलाओं में ऐसा मामला देखने के बाद जॉनसन एंड जॉनसन टीके के उपयोग को रोकने की सिफारिश की थी।

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, हाल के अध्ययनों से संकेत मिलता है ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राज़ेनेका की कोरोना वैक्सीन 'कोविशिल्ड' के कुछ साइड इफेक्ट सामने आये हैं जिनमें खून के थक्के जमना और थ्रोम्बोसिस की जटिलता शामिल हैं। 

क्या ब्लड क्लॉट जमना गंभीर समस्या है

भारत में खून के थक्के जमने की कोई घटना अभी तक सामने नहीं आई है। हालांकि कई देशों ने दो टीकों के उपयोग को रोक दिया है। बताया जा रहा है कि दुर्लभ मामलों में ऐसा पाया गया है। बावजूद इसके टीके को सुरक्षित बताया जा रहा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविशील्‍डकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब