लाइव न्यूज़ :

बीड़ी पीने से 2017 में भारत को हुआ 805.5 अरब रुपये का नुकसान : अध्ययन

By भाषा | Updated: December 30, 2018 16:51 IST

बीड़ी पीने से कई तरह के कैंसर, क्षयरोग और फेंफड़े संबंधी बीमारियां होती हैं। फिर भी उसपर सिगरेट के मुकाबले बहुत कम कर लगता है।

Open in App

कोच्चि (केरल), 30 दिसंबर: ‘बीड़ी’ पीने के कारण हुई बीमारियों और असामयिक मौत से भारत को 2017 में 805.5 अरब रुपये का नुकसान हुआ है। एक नए अध्ययन में यह दावा किया गया है।

बीड़ी भारत में बहुत लोकप्रिय है और धूम्रपान में प्रयुक्त तंबाकू का 81 प्रतिशत हिस्सा इसमें इस्तेमाल होता है। देश में 15 साल से ज्यादा उम्र के 7.2 करोड़ उपयोक्ता हैं।

पत्रिका ‘टोबैको कंट्रोल’ में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, केरल में ‘सेन्टर फॉर पब्लिक पॉलिसी रिसर्च’ (सीपीपीआर) के अध्ययनकर्ताओं के मुताबिक बीड़ी में सामान्य सिगरेट के मुकाबले कम तंबाकू होता है। निकोटिन का स्तर इसमें ज्यादा होता है। बीड़ी चूंकि बेहद धीरे-धीरे जलती है। ऐसे में उसे पीने वाले व्यक्ति के शरीर में ज्यादा रासयन प्रवेश कर जाता है।

बीड़ी पीने से कई तरह के कैंसर, क्षयरोग और फेंफड़े संबंधी बीमारियां होती हैं। फिर भी उसपर सिगरेट के मुकाबले बहुत कम कर लगता है।

भारत में कभी भी बीड़ी पीने से होने वाले आर्थिक नुकसान का आकलन नहीं किया गया है। आर्थिक नफा-नुकसान के संबंध में किए गए पहले अध्ययन से स्पष्ट हुआ है कि बीमारियों और असामयिक मौत से भारत को 805.5 अरब रुपये का नुकसान हुआ है।

सीधे खर्च जैसे... मेडिकल जांच, दवाएं, डॉक्टर की फीस, अस्पताल का खर्च, आना-जाना आदि मिलाकर करीब 168.7 अरब रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं अप्रत्यक्ष खर्च जैसे... रिश्तेदारों के रहने और देखभाल तथा आय जरिया बंद होने से 811.2 अरब रुपये का नुकसान हुआ है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब