लाइव न्यूज़ :

सेक्स क्षमता में सुधार कर कामेच्‍छा बढ़ाता है विटामिन डी, किसी भी कीमत पर खायें ये 6 चीजें

By उस्मान | Updated: November 1, 2018 16:31 IST

एक अध्ययन के अनुसार, विटामिन डी की कमी से भी कामेच्‍छा में कमी आने लगती हैं। विटामिन डी की कमी से महिलाओं में हार्मोनल संतुलन और पुरूषों में शुक्रणुओं में कमी आने लगती हैं, जिससे सेक्‍स इच्‍छा कम होने लगती हैं।

Open in App

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कैल्शियम और प्रोटीन की तरह विटामिन डी की भी सख्त जरूरत होती है। यह हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी होता है। शरीर में इसकी कमी से ऑस्टियोपोरोसिस और रिकेट्स जैसे रोग हो सकते हैं। आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि विटामिन डी सिर्फ हड्ड‍ियों के लिए ही जरूरी है, पर ऐसा नहीं है। हड्ड‍ियों की मजबूती के साथ ही इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के लिए भी विटामिन डी की जरूरत होती है। भारत में धूप की कोई कमी नहीं होती, फिर भी लगभग 65 से 70 फीसदी भारतीयों में विटामिन डी की कमी है। एक ताजा अध्ययन बताता है कि इस विटामिन की कमी से डिमेंशिया का खतरा बढ़ता है। कई शोध की मानें तो मोटापे के साथ-साथ विटामिन डी की कमी भी डायबिटीज के लिए जिम्‍मेदार प्रमुख कारकों में से एक है, अगर आप मोटे हैं और आपके शरीर में विटामिन डी की कमी है। 

विटामिन डी की कमी से हो सकती है कामेच्‍छा में कमी आपको जानकार हैरानी होगी कि विटामिन डी की कमी से भी कामेच्‍छा में कमी आने लगती हैं। विटामिन डी की कमी से महिलाओं में हार्मोनल संतुलन और पुरूषों में शुक्रणुओं में कमी आने लगती हैं, जिससे सेक्‍स इच्‍छा कम होने लगती हैं। इसलिए सेक्‍स इच्‍छा बढ़ाने के विटामिन डी का पर्याप्त सेवन बहुत जरूरी है। यूरोपियन जर्नल ऑफ एंडॉक्रीनोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, विटामिन डी की कमी से इन्फर्टिलिटी जैसी गंभीर समस्याएं भी हो सकती है। क्योंकि इरेक्टाइल डिसफंक्शन दिल से संबंधित बीमारी है, इसलिए जो भी चीज़ दिल को सुरक्षा देती है वो इरेक्टाइल डिस्फंक्शन के खतरे को भी कम करती है।

कामेच्‍छा बढ़ाने और इरेक्टाइल डिसफंक्शन से बचने के लिए जरूरी है विटामिन डीइरेक्टाइल डिसफंक्शन से आगे चलकर हाइपरटेंशन और दिल की बीमारियां हो जाती हैं। क्योंकि हाइपरटेंशन दिल को नुकसान पहुंचाता है। विटामिन डी सप्लीमेंट या इसे नैचुरल स्रोत यानी धूप से लेने से दिल स्वस्थ रहता है और इससे इरेक्टाइल डिसफंक्शन को शुरुआत में ही रोक लिया जाता है। जिन मरीजों को इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या होती है उनमें सी-रिएक्टिव प्रोटीन (सीआरपी) जो कि इनफ्लेमेशन बढ़ाता है, भी ज्यादा होता है। इसलिए, इरेक्टाइल डिसफंक्शन को बढ़ने से रोकने के लिए इनफ्लेमेशन को भी रोकना जरूरी है।अध्ययनों के मुताबिक, विटामिन सीआरपी का लेवल कम करने में मदद करता है और इस तरह से इरेक्टाइल डिसफंक्शन भी कंट्रोल में आता है। अगर आपका लाइफस्टाइल, खानपान अच्छा हो और साथ ही आप विटामिन डी नैचुरली या डॉक्टर के बताए सप्लीमेंट से ले रहे हों तो आपका लिबिडो बढ़ता है और इसके साथ ही सेक्स परफॉर्मेंस भी बेहतर होती है। 

विटामिन डी के लिए खायें ये चीजें वैसे तो सूरज की रोशनी विटामिन डी का सबसे अच्छा स्त्रोत है। लेकिन आपको खानपान का भी ध्यान रखना चाहिए। आपको अपनी डाइट में सॉल्‍मन और टुना फिश शामिल करनी चाहिए। अगर आपको मछली खाना पसंद नहीं है तो आप अंडे भी खा सकते हैं। डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध से भी विटामिन डी की कमी पूरी हो जाती है। कॉड लिवर में भी विटामिन डी भरपूर मात्रा होता है। सब्जियों में गाजर विटामिन डी का बेहतर स्रोत है। 

टॅग्स :सेक्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब