लाइव न्यूज़ :

चर्म रोगों से छुटकारा पाने, दांतों को चमकाने, प्रजनन क्षमता बढ़ाने के 4 असरदार घरेलू उपाय

By उस्मान | Updated: January 28, 2020 12:37 IST

यह ऐसी समस्याएं हैं जिनका हर दूसरा व्यक्ति सामना कर रहा है

Open in App

खराब खान-पान और बिगड़ती जीवनशैली की वजह से लोगों का इम्युनिटी सिस्टम बेहद कमजोर होता जा रहा है। यही वजह है कि लोग जल्दी बीमार हो जाते हैं। मोटापा, त्वचा रोग, पेट के रोग और यौन समस्याओं से अधिकतर लोग पीड़ित हैं। बेशक इन समस्याओं के लिए कई तरह के उपचार और दवाएं हैं लेकिन कुछ घरेलू उपायों के जरिये भी इनसे राहत पाई जा सकती है। चलिए जानते हैं किस मर्ज के लिए क्या उपाय किया जा सकता है। 

दाद, खाज-खुजली से छुटकारा पाने का घरेलू नुस्खा

सर्दियों में दाद, खाज-खुजली की समस्या आम है। खुजली एक ऐसी बीमारी है जिससे पूरी तरह छुटकारा पाना जरूरी है। वरना यह समस्या बार-बार आपको परेशान कर सकती है। इस बीमारी से बचने के लिए लोग बहुत पैसे और वक्त भी खर्च करते हैं फिर भी उनको लाभ नहीं मिलता। इससे राहत पाने के लिए आप मदार के पौधे के दूध का घरेलू उपाय के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको 4 से 5 बूंदों की जरूरत होगी। 

ऐसे तैयार करें मिश्रणएक छोटी कटोरी में थोड़ा नीम का तेल लें और इसमें दूध को मिक्स कर लें। जब दूध फट जाए, तो समझ लें कि आपकी दवा तैयार हो गई है। इस दवा को खुजली वाले हिस्से पर लगाएं। प्रभावित हिस्से को पहले अच्छी तरह धो लें। इस दवा को आप एक बार रात में इस्तेमाल करें। इसके नियमित इस्तेमाल से पुरानी से पुरानी खुजली दूर हो सकती है।

पीले दांतों को चमकाने के लिए घरेलू नुस्खा

बीड़ी-सिगरेट, तंबाकू का सेवन और खान-पान की गलत आदतों की वजह से बहुत से लोगों दे दांतों में पीले होने लगते हैं, जो देखने में बहुत बुरे लगते हैं। बाजार में मिलने वाले उत्पादों में भारी मात्रा में केमिकल्स होते हैं, जो महंगे भी हैं और किसी काम के भी नहीं। हम आपको एक घरेलु नुस्खा बता रहे हैं जिससे आप अपने पीले दांतो से पांच दिन के अंदर छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको चाहिए चार लहसुन की कलियां पीसी हुई, बेकिंग सोड़ा चार से पांच चुटकी और थोड़ा पेस्ट। 

ऐसे तैयार करें मिश्रणछोटी कटोरी में थोड़ा पेट लें और इसमें एक चुटकी नमक मिलाएं। बाद में लहसुन की कलियों का पेस्ट और चार चुटकी बेकिंग सोडा मिक्स करें। इसे अच्छी तरह मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। कुछ दिनों तक सुबह और रात को सोने से पहले इसे दांतों पर रगड़ने से वो सफेद होने लगेंगे। 

चेहरे की झुर्रियां और दाग-धब्बों के लिए घरेलू नुस्खा

चेहरे पर कालेपन और दाग-धब्बे और झुर्रियां दूर करने के लिए केमिकल्स वाले उत्पादों का इस्तेमाल न करें। इसके लिए आप दालचीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस मिश्रण को बनाने के लिए आप थोड़े से दालचीनी पाउडर में कुछ बूंद शहद मिलाकर उसका पेस्ट बना लें। रात को इस पेस्ट को प्रभावित हिस्से पर लगायें और बीस मिनट के बाद पानी से धो लें। कुछ दिनों में ही आपको अपने चेहरे पर फर्क दिखने लगेगा। 

प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए घरेलू नुस्खा

कमजोर शरीर किसी काम का नहीं है। कमजोरी आने से प्रजनन क्षमता पर भी असर पड़ता है। बेहतर प्रजनन क्षमता के लिए शरीर को मजबूत करना जरूरी है। अगर आप रोजाना दूध पीते हैं, तो आपको अब से एक काम करना है। अब आप दूध में गोंद कतीरा मिलाकर पीना शुरू कर दें। इससे आपको कई फायदे हो सकते हैं जैसे- यह तनाव दूर करने का एक बेहतरीन उपाय है और इस मिश्रण से प्रजनन क्षमता में सुधार हो सकता है। इसमें फोलिक एसिड की मात्रा अधिक होती है जो शरीर में खून की कमी को दूर करता है।

टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब