लाइव न्यूज़ :

Type 2 Diabetes का काल हैं प्लांट बेस्ड ये 10 फल, साबुत अनाज, सब्जियां, ब्लड शुगर करती हैं कंट्रोल

By उस्मान | Updated: February 7, 2019 13:52 IST

मधुमेह, शुगर, डायबिटीज (Diabetes) के खतरे को कम करने के लिए आपको एक अच्छी डाइट लेनी शुरू कर देनी चाहिए। इस डाइट में प्लांट बेस्ड फल, सब्जियों और साबुत अनाजों की मात्रा बढानी चाहिए और रेड मीट व मीठे पदार्थों का कम सेवन कर देना चाहिए। 

Open in App

मधुमेह, शुगर, डायबिटीज (Diabetes) के खतरे को कम करने के लिए आपको एक अच्छी डाइट लेनी शुरू कर देनी चाहिए। इस डाइट में प्लांट बेस्ड फल, सब्जियों और साबुत अनाजों की मात्रा बढानी चाहिए और रेड मीट व मीठे पदार्थों का कम सेवन कर देना चाहिए। 

जर्नल ऑफ दी अमेरिकन जर्नल ऑफ एपिडेमियोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम करने में डाइट का बहुत बड़ा रोल है। प्लांट बेस्ड चीजें जैसे साबुत अनाज, सब्जियां, फल, नट्स  और फलियां आदि का सेवन बढ़ाने और लाल मांस व चीनी वाली मीठे पेय पदार्थों का सेवन घटाकर डायबिटीज के साथ कार्डियोवैस्कुलर डिजीज से बचा जा सकता है। 

डायबिटीज क्या है what is diabetes and type

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसमें रक्त में शर्करा ब्लड शुगर (Blood Sugar) बहुत अधिक होता है। टाइप 2 डायबिटीज, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि किसी व्यक्ति का शरीर या तो पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन नहीं करता है, या उत्पादित इंसुलिन कोशिकाओं द्वारा खारिज कर दिया जाता है। इंसुलिन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने और कोशिकाओं को ऊर्जा में बदलने के लिए आवश्यक है। यदि इंसुलिन ऐसा नहीं कर पाता है, तो शरीर में शुगर लेवल बढ़ सकता है, जिससे हृदय, आंख, नसों, गुर्दे और पैरों में गंभीर जटिलताएं हो सकती हैं।

डायबिटीज का खतरा कम करते हैं ये फल Fruits to control blood sugar level

इंटरनेशनल न्यूट्रिशनिश्ट शिखा ए शर्मा के अनुसार, अध्ययन से पता चलता है कि फल ब्लड में शुगर कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। यही वजह है कि ऐसे लोगों को सेब, संतरा, अमरूद, नाशपाती, बेरी और आड़ू जैसे फलों का खूब सेवन करना चाहिए। फल इंसुलिन सेंस्टिविटी को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। 

इन सब्जियों का जरूर करें सेवन Vegetables to control blood sugar level

टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए आपको जामुन, ब्लूबेरी, पत्तेदार साग, शकरकंद, ब्रोकोली, एस्परैगस और लाल प्याज आदि का खून सेवन करना चाहिए। 

साबुत अनाज है वरदान Whole grains to control blood sugar level

डायबिटीज एक्सपर्ट मानते हैं कि साबुत अनाज जैसे कि दलिया, ओट्स, जौ, अनाज, कॉर्न बहुत फायदेमंद हैं। इन चीजों में सफेद और भूरे चावल की तुलना में मैग्नीशियम, जिंक और बी विटामिन जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसके अलावा कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी होता है और भोजन के बाद ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ाती हैं। 

टॅग्स :डायबिटीजहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब