Healthy diet tips: खाना खाने के बाद खायें आम, होंगे ये 5 गजब के फायदे

By प्रिया कुमारी | Published: June 24, 2020 11:11 AM2020-06-24T11:11:08+5:302020-06-24T11:11:08+5:30

गर्मियों में आम खाने से कई फायदे होते हैं। इससे हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, गर्मियों में आम खाएं और अपनी सेहत बनाएं।

benefits of eating mangoes how to strong immunity system through mangoes | Healthy diet tips: खाना खाने के बाद खायें आम, होंगे ये 5 गजब के फायदे

गर्मयों में आम से बढ़ाए शरीर की इम्यूनिटी

Highlightsगर्मियों के मौसम में आम से शरीर को बनाए स्वस्थ्य। आम शरीर के इम्यून पावर को मजबूत बनाता है।

गर्मियां आते ही आम के दीवाने बहुत ही बेसब्री से आम का इंतजार करते हैं। फलों का राजा आम जिसे खाना हर किसी को पसंद आता है। गर्मियों में आम सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसे आप सुबह नास्ते में या दोपहर में भोजन के साथ खा सकते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं।

इसके अलावा आयुर्वेद में कहा जाता है कि रात में फलों का सेवन किया जाता है। आम जितना सेहत के लिए लाभदायक है अगर ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल किया जाए तो शरीर के लिए नुकसानदायक भी होता है। आम में फाइबर की ज्यादा मात्रा होती है, जो दस्त होने के कारण होते हैं। इसलिए आम को दिन में खाए रात में खाने से बचे।

खाने की मात्रा

फलों को खाने के समय के साथ-साथ मात्रा भी आपके शरीर के लिए जरुरी है। अगर आप आम को सुबह नास्ते में और दोपहर में खाते हैं तो ये आपके लिए फायदेमंद होते हैं। इससे आपकी पांचन क्रिया सही तरीके से काम करती है। कई बार आम पंसद करने वाले ज्यादा आम खाना पसंद करते हैं तो जरुरत से ज्यादा खा लेते हैं जो आपको नुकसान पहुंचाते हैं। इसके अलावा आम के साथ कुछ चीजों को नहीं खान इस बात का आपको खास ख्याल रखना चाहिए। 

आम के प्राकृतिक चीनी होती हैं इसलिए उसमें सुगर न लें। 
कुछ लोगों को आम से एलर्जी होती है, इसलिए खाने से पहले डॉक्टर की सलाह दें।   
आम में फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण दस्त हो सकती है। 
आम का ज्यादा सेवन शरीर की गर्मी बढ़ा सकता है। इसलिए कोशिश करें कि एक दिन में एक बार ही आम खाएं। 

आम खाने से पाचन शक्ति में सुधार

आम में मौजूद फाइबर हमारे पाचन को बेहतर बनाता है। यह आंतों की अच्छी तरह से सफाई करता है। मल त्याग करना आसान बनाता है, कब्ज की समस्या दूर होती है। यह गैस्‍ट्रोइंटेस्‍टाइनल विकारों को रोकने में मदद करता है।

इम्यून बनता है मजबूत

आम खान से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। अगर आपका पेट ठीक रहेगा तो अपके शरीर की इम्यून बूस्ट होगी। इसमें मौजूद विटामिन सी और ए आपके इम्यून को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा नियमित रूप से आम का सेवन करने से आप अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित कर सकते हैं।

आम में उपस्थित विटमिन सी, पेक्टिन और फाइबर आपके खराब कोलेस्ट्रॉल को सही करता है। इसके अलावा आम के और भी गुण है, इसमें पौटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जिसके कारण तंत्रिका तंत्र में रक्त प्रवाह बेहतर होता है। आपके हार्ट की बीट और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है। जिससे आप अपने हृदय रोग से बचे रहते हैं। 

English summary :
Eating Mangoes after food is also very beneficial for the health of the common man in the summer season. You can eat it in the morning in breakfast or in the afternoon with food, which are beneficial for health.


Web Title: benefits of eating mangoes how to strong immunity system through mangoes

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे