देसी वियाग्रा का काम करता है चुकंदर, डायबिटीज पर भी रखता है नियंत्रण

By मेघना वर्मा | Updated: January 1, 2018 16:55 IST2018-01-01T16:07:15+5:302018-01-01T16:55:59+5:30

खून की कमी के साथ आपकी थकान को भी दूर रख सकता है चुकंदर, जानें इसके अनगिनत फायदे।

Benefits of Beetroots | देसी वियाग्रा का काम करता है चुकंदर, डायबिटीज पर भी रखता है नियंत्रण

देसी वियाग्रा का काम करता है चुकंदर, डायबिटीज पर भी रखता है नियंत्रण

ठंड में मिलने वाले चुकंदर का रंग भले ही स्वाद में अच्छा ना लगे लेकिन इसके फायदे अनगिनत हैं। ये ना सिर्फ आपके डायबिटीज को नियंत्रित रखता है बल्कि गर्भवती महिलाओं के भ्रूण के लिए भी बहुत फायदेमंद है। ये एक नेचुरल फूड कलर के रूप में भी काम करता है। चुकंदर को आप सलाद, जूस या हलवा किसी भी रूप में ले सकते हैं। जानिये इस खूबसूरत रंग वाली सब्जी से आप क्या क्या लाभ उठा सकते हैं।

1. ब्लड शुगर कम करता है

चुकंदर नाइट्रेट्स का एक अच्छा स्रोत है, इसका सेवन किए जाने पर ये नाइट्राइट्स और नाइट्रिक ऑक्साइड्स गैस में बदल जाता है। ये दोनों तत्व धमनियों को चौड़ा करने और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। शोधकर्ताओं ने ये भी पाया है कि हर रोज 500 ग्राम चुकन्दर खाने से लगभग 6 घंटे में व्यक्ति का ब्लड प्रेशर घट जाता है।

2. कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है

चुकंदर में काफी मात्रा में फाइबर, फ्लेवेनॉइड्स और बेटासायनिन होता है। बेटासायनिन की वजह से ही चुकंदर का रंग लाल-बैंगनी होता है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। यह एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का ऑक्सीकरण कम करने में मदद करता है जिसकी वजह से यह धमनियों में जमता नहीं है। इससे दिल के दौरे का जोखिम कम हो जाता है।

3. गर्भवती महिलाओं और भ्रूण के लिए फायदेमंद

चुकंदर में उच्च मात्रा में फॉलिक एसिड पाया जाता है। यह पोषक तत्व गर्भवती महिलाओं और उनके अजन्में बच्चों के लिए महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इससे बच्चे का मेरुदंड बनने में मदद मिलती है। चुकंदर गर्भवती महिलाओं को अतिरिक्त ऊर्जा देता है।

4. आस्टिओपरोसिस से बचाव

चुकंदर में मिनरल सिलिका मौजूद होता है। इस तत्व की वजह से शरीर कैल्शियम को प्रभावी रूप से इस्तेमाल कर पाता है। कैल्शियम हमारे दांतों और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है। दिन में एक ग्लास चुकंदर का जूस पीने से आप ऑस्टियोपोरोसिस और हड्डियों व दांतों की दूसरी समस्याओं से बच सकते हैं।

5. डायबिटीज पर नियंत्रण

जिन लोगों को डायबिटीज होती है वो चुकंदर खाकर अपने मीठे की तलब मिटा सकते हैं। ये आपका ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ाता क्योंकि ये ग्लाइसेमिक इंडेक्स वेजिटेबल है। ये खून में बहुत धीरे-धीरे शुगर रिलीज करती है। इसमें बहुत कम कैलोरी होती है और इसका फैट-फ्री होना भी इसे डायबिटीज के मरीजों के लिए परफेक्ट वेजिटेबल बनाता है।

6. एनीमिया से लड़ता है

चुकंदर में बहुत अधिक आयरन होता है और आयरन की मदद से हीमाग्लूटनिन बनता है, जो कि रक्त का ही एक ऐसा हिस्सा होता है जो ऑक्सीजन और बहुत से पोषक तत्वों को शरीर के दूसरे अंगों तक पहुंचाने में मदद करता है। चुकंदर के यही आयरन तत्व एनीमिया से लड़ने में मदद करते हैं।

7. थकान दूर करता है

अमेरिकन डायबिटिक्स असोसिएशन की एक कॉन्फ्रेंस में प्रस्तुत किए गए एक अध्ययन में ये बात कही गई है कि चुकंदर एनर्जी को बढ़ाता है। इसके नाइट्रेट तत्व धमनियों का विस्तार करने में मदद करते हैं जिससे कि शरीर के सभी हिस्सों में ऑक्सीजन ठीक प्रकार से पहुंच पाती है और इससे शरीर में एनर्जी बढ़ती है। इसके अलावा, चुकंदर में आयरन होता है जो कि स्टैमिना बढ़ाने का काम करता है।

8. सेक्शुअल हेल्थ और स्टैमिना बढ़ाने वाला

चुकंदर को नेचुरल वियाग्रा भी कहा जाता है। पुराने जमाने में इसका इस्तेमाल यौन स्वास्थ्य के लिए किया जाता है। चुकंदर नाइट्रिक ऑक्साइड रिलीज करता है जिससे कि रक्त वाहिनियों का विस्तार होता है और जेनेटल्स में खून का दौरा बढ़ता है। इसके अलावा, चुकंदर में बहुत अधिक मात्रा में एक केमिकल बोरॉन पाया जाता है जो कि ह्यूमन सेक्स हार्मोन के निर्माण में मददगार होता है। इसलिए अगर अगली बार वियाग्रा लेने का सोचें तो पहले चुकंदर ट्राई कर लें।

Web Title: Benefits of Beetroots

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे