लाइव न्यूज़ :

चुकंदर खाने के फायदे: शरीर में खून बनाकर थकान,कमजोरी दूर करता है चुकंदर, पुरुष जरूर करें सेवन

By प्रिया कुमारी | Updated: June 26, 2020 17:35 IST

चुकंदर में गुणों का भंडार होता है, सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं। लेकिन खासकर मर्दो के लिए बहुत ही ज्यादा लाभकारी होते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचुकंदर में कई गुण होते हैं जो हमारे शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचाते हैं। चुकंदर शरीर में खून बनाकर थकान,कमजोरी दूर करता है।

चुकंदर के गुणों से तो हर कोई वाकिफ हैं ये हमारे सेहत बेहद फायदेमंद होता है। गहरे लाल रंग के लिए लोकप्रिय चुकंदर स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इससे हमारे शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने के लिए चुकंदर बहुत ही फायदेमंद होता है। शरीर में खून की कमी और सौंदर्य को बरकरार रखने में मदद करता है। चुकंदर में गुणों का भंडार होता है, जो हर तरफ से हमारे शरीर को फायदा पहुंचाती हैं। हालांकि इसका टेस्ट थोड़ा सा अजीब होता है, लेकिन इसे आप सलाद में खा सकते हैं। चुंकदर से वैसे तो कई फायदे हैं लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं उन फायदों के बारे में जिनसे आप अबतक अंजान हैं। 

दिल के लिए फायदेमंद- चुकंदर का रोजाना सेवन दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद नाइट्रेट तत्व रक्तचाप को सामान्य कर हृदय रोगों और हृदयाघात से बचाता है। 

स्टैमिना के लिए फायदेमंद- चुकन्दर का जूस पीने से व्यक्ति का स्टैमिना 16 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। शरीर में ऑक्सीजन बढ़ने से दिमाग भी सही तरीके से काम करता है। साथ ही चुकन्दर खाने से आप डिमेंसिया तक में राहत पा सकते हैं। 

एनीमिया में फायदेमंद- जिन महिलाओं को एनीमिया होती है चुकंदर उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। चुकंदर में आयरन भरपूर मात्रा होती है। यह बॉडी में हीमॉग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। एनीमिया के चलते बॉडी में हीमॉग्लोबिन बनना बेहद कम हो जाता है। ऐसे में नसों में ऑक्सीजन का संचार कम हो पाता है। एनीमिया जैसी बीमारी की वजह से बॉडी में थकान, सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आना जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए चुकंदर आपको इन परिशानियों से बचाता है।  

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद- डायबिटीज के मरीज के लिए चुकंदर बहुत ही लाभदायक होता है। इसके सेवन से ना केवल मीठा खाने की तलब को शांत किया जा सकता है बल्कि इसे खाने से आप चुस्त और दुरुस्त भी हो जाते हैं। सबसे अहम और फायदेमंद इसलिए है क्योंकि कि चुकंदर में वसा नहीं होती है। 

हड्डियों का मजबूती- चुकंदर के साथ-साथ चुकंदर के पत्तों में भी कई फायदे होते हैं, इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। ये शरीर का विकास और हड्डियों का विकास में फायदेमंद है। चुकंदर के 100 ग्राम पत्ते में 99 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। जो हमारी हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आप स्व्स्थ्य रख पाएंगे।

चुंकदर का इस्तेमाल यौन स्वास्थ्य के लिए किया जाता था। इससे अंदर पाए जाने वाले नाइट्रिक ऑक्साइड से रक्त वाहिनियों का विस्तार होता है और आपके जननांगों में खून का दौरा बढ़ता है। इसके अलावा चुकन्दर में बहुत अधिक मात्रा में एक केमिकल बोरॉन जो लोगों में संबंधों के प्रति इच्छा में बढ़ोत्तरी करता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब