लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस का इलाज : BHU विशेषज्ञों का दावा, कोरोना के इलाज में कारगर साबित हो सकता है गंगा जल, जानिये कैसे

By उस्मान | Updated: September 13, 2021 15:38 IST

विशेषज्ञों का कहना है कि हिमालय के गंगोत्री से निकलने वाली गंगा में 'बैक्टीरियोफेज' की प्रचुर मौजूदगी होती है

Open in App
ठळक मुद्देहिमालय के गंगोत्री से निकलने वाली गंगा में 'बैक्टीरियोफेज' की प्रचुर मात्राबैक्टीरियोफे का अर्थ बैक्टीरिया को नष्ट करने वाला गंगा जल में करीब 1300 प्रकार के बैक्टीरियोफेज की पुष्टि

कोरोना वायरस के खिलाफ बेशक टीकाकरण जोरो-शोरों पर चल रहा है लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। विशेषज्ञ कोरोना के इलाज खोजने में जुटे हैं इसके लिए विभिन्न अध्ययन किये जा रहे हैं। इस बीच काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के तंत्रिकारोग विशेषज्ञों ने दावा किया है कि गंगा जल कोविड-19 के इलाज में कारगर साबित हो सकता है।

भाषा की खबर की अनुसार, यह दावा बीएचयू के तंत्रिकारोग विशेषज्ञ डॉक्टर वीएन मिश्रा और डॉक्टर अभिषेक पाठक ने किया है।उनका कहना है कि गंगा जल कोविड-19 के इलाज में कारगर साबित हो सकता है।

गंगा जल कोरोना के इलाज में सहायक कैसे

दोनों विशेषज्ञों ने कहा कि हिमालय के गंगोत्री से निकलने वाली गंगा में 'बैक्टीरियोफेज' की प्रचुर मौजूदगी होती है। "बैक्टीरियोफेज" शब्द का अर्थ "बैक्टीरिया को नष्ट करने वाला" होता है। 

गंगा नदी में पाए जाने वाले बैक्टीरियोफेज बैक्टीरिया और रोगाणुओं को नष्ट कर देते हैं जिससे गंगा नदी के जल की शुद्धता बरकरार रहती है। गंगा नदी में बैक्टीरियोफेज की उपस्थिति के संबंध में विशेषज्ञों ने बताया कि गंगा जल में करीब 1300 प्रकार के बैक्टीरियोफेज की पुष्टि हुई है जो किसी भी नदी की तुलना में अधिक है। 

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि जल शक्ति मंत्रालय के तहत जल संसाधन विभाग के राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ने गंगा जल का इलाज में इस्तेमाल के संबंध में क्लिनिकल अध्ययन करने का निर्देश दिया है। 

उन्होंने कहा कि गंगा जल से कोविड-19 के इलाज के संबंध में उन्होंने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका भी दायर की है जिस पर केंद्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग को नोटिस जारी किया गया है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटबनारस हिंदू विश्वविद्यालय
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब