लाइव न्यूज़ :

'आयुष्मान भारत योजना': 150 दिनों में 13.5 लाख लोगों को फायदा, फ्री इलाज और 5 लाख के बीमा के लिए ऐसे देखें अपना नाम

By उस्मान | Updated: February 28, 2019 18:35 IST

Ayushman Bharat Yojan : केंद्र सरकार इस योजना के तहत देश के 10 करोड़ परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करा रही है।

Open in App

मोदी सरकार द्वारा 25 सितंबर, 2018  से शुरू हुई मोदीकेयर के नाम से मशहूर आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojan) के  50 दिन में 13.5 लाख से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं और सरकार ने इस मद में 1,800 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। दुनिया की इस सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana) के नाम से भी जाना जाता है। केंद्र सरकार इस योजना के तहत देश के 10 करोड़ परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करा रही है।

आयुष्मान भारत - जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजय) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) इंदु भूषण ने लाभान्वितों की संख्या बताते हुए कहा कि परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

राजधानी में आयोजित "आयुष्मान भारत सम्मेलन" के दौरान उन्होंने कहा, "देश में हर साल छह करोड़ लोग बीमारी के इलाज पर खर्च की वजह से गरीबी के चंगुल में फंस जाते हैं। इस स्थिति से लोगों को निकालने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस परियोजना की घोषणा की थी।" 

उल्लेखनीय है कि 23 सितंबर, 2018 को झारखंड की राजधानी रांची से इस योजना की शुरुआत हुई थी। तब से पिछले 150 दिन में 13.5 लाख से अधिक लोग योजना का लाभ उठा चुके हैं। उन्होंने विभिन्न अस्पतालों में इलाज कराया जिसके लिये अब तक 1,800 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। 

भूषण ने कहा कि देश के 10 करोड़ से अधिक परिवारों को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा देने के लक्ष्य के साथ शुरु हुई इस परियोजना के पहले 150 दिनों में 2.05 करोड़ ई-कार्ड (गोल्ड कार्ड) जारी किये जा चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि अब तक 33 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश इस योजना के लिए उनके साथ करार कर चुके हैं। उल्लेखनीय है कि दिल्ली, तेलंगाना और ओडिशा अब तक इस योजना में शामिल नहीं हुए हैं।

भूषण ने पश्चिम बंगाल की स्थिति के बारे में कहा कि राज्य सरकार ने पिछले महीने इस योजना से पीछे हटने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक उन्हें इस बाबत कोई आधिकारिक पत्र नहीं मिला है।

अधिकारी ने कहा कि अब तक 14,708 अस्पतालों को पैनल में शामिल कर लिया गया है, जिनमें 55 प्रतिशत निजी अस्पताल हैं। उन्होंने कहा कि लोग एमईआरए.पीएमजेएवाई.जीओवी.इन पर लॉगअन करके अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं।

आप कैसे उठा सकते हैं आयुष्मान भारत योजना का लाभइसके लिए एक गोल्डन कार्ड सभी को जारी होगा। जब भी आप योजना में रजिस्टर्ड हॉस्पिटल जाएंगे वहां पर आपको आयुष्मान मित्र (आरोग्य मित्र) मिलेंगे। यह आपकी सहायता करेंगे। ये सबसे पहले एक सॉफ्टवेयर के जरिए इस बात की पुष्टि करेंगे कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। इसके लिए आपसे आधार कार्ड या आपकी पहचान का दूसरा कार्ड मांगा जाएगा। 

इसके बाद आपकी बीमारी के हिसाब से हॉस्पिटल पैकेज का चयन करेगा। आपकी जांच और इलाज होगा। इससे जुड़े डॉक्यूमेंट हॉस्पिटल इकट्ठे करेगा। इसके बाद आपको डिस्चार्ज कर देगा। आपका इलाज होने पर डिस्चार्ज समरी जारी होगी। इसके बाद हॉस्पिटल को पेमेंट हो जाएगा।

आयुष्मान भारत योजना का हेल्पलाइन नंबरआप इन नंबरों पर इस बात का पता कर सकते हैं कि आप आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी हैं या नहीं। हेल्पलाइन का नंबर 14555 है। इस पर मरीज आयुष्मान भारत योजना की जानकारी ले सकते हैं। धानमंत्री जन आरोग्य योजना का एक और हेल्पलाइन नंबर 1800 111 565 भी है। यह नंबर 24 घंटे चालू रहेगा।

टॅग्स :जन आरोग्‍य योजनाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार