लाइव न्यूज़ :

1300 से ज्यादा बीमारियों के फ्री इलाज में काम आएगा 30 रुपये का ये मामूली कार्ड, ऐसे बनवाएं

By उस्मान | Updated: March 28, 2019 11:10 IST

आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana): दुनिया की इस सबसे बड़े स्वास्थ्य योजना में अपना नाम, हॉस्पिटल लिस्ट और इसके तहत इलाज पाने के लिए गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए करें ये काम.

Open in App

नरेंद्र मोदी सरकार की स्वास्थ्य योजना 'आयुष्मान भारत योजना' (Ayushman Bharat Yojana) के तहत गरीब लोग देश के बड़े प्राइवेट अस्पतालों में कैंसर, दिल की बीमारी, किडनी, लिवर, डायबिटीज समेत 1300 से ज्यादा बीमारियों का इलाज करा सकते हैं। इस योजना के लिए आपको 30 रुपये का गोल्डन कार्ड बनवाना होगा। इस कार्ड के जरिये आप फ्री इलाज और पांच लाख रुपये का तक का बीमा पा सकते हैं। 

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पिछले साल 23 सितंबर, 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ स्कीम आयुष्मान भारत योजना को लॉन्च किया था। इस स्कीम के तहत देश के 10 करोड़ परिवार के लगभग 50 करोड़ लोग शामिल हैं। इन्हें मुफ्त इलाज और 5 लाख रुपये तक का बीमा दिया जाएगा।

कैसे बनेगा गोल्डन कार्ड अगर आपका नाम आयुष्मान भारत योजना में है, तो आपको तो यह कार्ड आपके लिए मुफ्त इलाज पाने के लिए अनिवार्य है। का नाम है गोल्डन कार्ड जो है। इस स्कीम में शामिल हर व्यक्ति को यह कार्ड बनवाना अनिवार्य है। गोल्डन कार्ड दो जगहों पर बनेंगे। अस्पताल में और कॉमन सर्विस सेंटर (सीएसएसी) पर। देश के ग्रामीण इलाकों में सीएससी बनाए गए हैं। जहां कार्ड बनने का काम शुरू हो गया है। कार्ड बनाने के लिए आपको 30 रुपये देने होंगे। 

सीएसई के अलावा कार्ड अस्पतालों में भी बनेंगे। अस्पताल में कार्ड मुफ्त में बनेगा। अमूमन लोग बीमार होने पर ही अस्पताल जाते हैं, इसलिए बीमार होने से पहले कार्ड बनवाना है तो उन्हें सीएससी जाना पड़ेगा। 

कैसे होगा इलाजइस योजना के तहत सरकारी समेत प्राइवेट अस्पतालों में 1300 से ज्यादा बीमारियों का इलाज किया जा रहा है। इसमें जांच, दवाई, इलाज, हॉस्पिटलाइजेशन और उसके बाद का खर्च भी कवर होगा। इसके अलावा पहले से मौजूद बीमारी भी कवर होगी।

आयुष्मान भारत योजना में ऐसे चेक करें अपना नामआप इन नंबरों पर इस बात का पता कर सकते हैं कि आप आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी हैं या नहीं। हेल्पलाइन का नंबर 14555 है। इस पर मरीज आयुष्मान भारत योजना की जानकारी ले सकते हैं। धानमंत्री जन आरोग्य योजना का एक और हेल्पलाइन नंबर 1800 111 565 भी है। यह नंबर 24 घंटे चालू रहेगा।

ऐसे देखें आयुष्मान भारत योजना की हॉस्पिटल लिस्ट (List of Hospitals for Ayushman Bharat)1) सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://abnhpm.gov.in पर जाएं2) होम पेज पर लिस्ट ऑफ एम्प्लांड हॉस्पिटल (LIST OF EMPANELLED HOSPITALS) पर क्लिक करें3) बाद में Search Hospitals पर क्लिक करें4) यहां राज्य और जिले का चयन करें5) इस पेज पर दिए गए अन्य जानकारी को अच्छी तरह लिखकर सर्च बटन पर क्लिक करें

टॅग्स :जन आरोग्‍य योजनाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार